Mathura में बेकाबू dumper ने 5 लोगों को कुचला, बच्ची समेत 2 की मौत
मथुरा के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि यह मामला औंरगाबाद कस्बे के बाजार का है, जहां कुछ बच्चे किताबें खरीद रहे थे तभी मथुरा शहर की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में छह वर्षीय बच्ची आयरा और 20 वर्षीय युवक प्रशांत कुंतल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां 52 वर्षीय विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपिल ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुल सका।
कपिल ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को कहा कि भारत रत्न वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया। आदित्यनाथ ने वाजपेई की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया और उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों का मार्ग थी। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि किसी भी दल या किसी भी पक्ष के लोग रहे हों, सभी ने वाजपेयी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राष्ट्र प्रथम केवल विचार नहीं, बल्कि उनके सार्वजनिक जीवन का आधार था। उन्होंने कहा कि देशहित की बात आने पर वाजपेयी ने दल के हित को भी तिलांजलि देकर राष्ट्र के पक्ष में निर्णय लिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाजपेयी के विचारों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में दुनिया ने वाजपेयी की दृढ़ इच्छा शक्ति देखी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









