मारुति सुजुकी जुलाई, 2026 के दौरान अपने नेक्सा मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एमपीवी Maruti Suzuki Invicto पर इस दौरान 2.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था, इसलिए दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। इंग्लैंड ने मैच से पहले अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई, जबकि जोश टंग टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।
पहले टी20 में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189/7 का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका और मुकाबला रद्द करना पड़ा था। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने के बाद भारत के लिए यह राहत की बात रही कि हार का सिलसिला आगे नहीं बढ़ा।
अभिषेक-श्रेयस का बल्ला चला था पहले मैच में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया था। शुरुआती दो ओवर में टीम 6 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन और श्रेयस ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाकर पारी को संभाल लिया। अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 347 रन 219 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और 7 पारियों में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन बनाए।
क्या वैभव का डेब्यू होगा? दूसरी ओर, संजू सैमसन की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई। उनकी पिछली तीन टी20 पारियों में स्कोर 5, 0 और 1 रहा। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने अब तक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं दिया। बल्लेबाजी कोच और टीम प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल-11 इलेवन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं।
भारतीय प्लेइंग-11 में क्या बदलाव होगा? भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने भी कहा है कि टीम ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहती। ऐसे में पहले मैच वाली प्लेइंग-11 के साथ उतरने की संभावना है। भारत तीन स्पिनरों के संयोजन को भी बरकरार रख सकता है।
आर्चर की प्लेइंग-11 में होगी वापसी उधर इंग्लैंड ने गेंदबाजी विभाग में 2 बदलाव किए। जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग अपना पहला इंटरनेशनल टी20 खेलेंगे। आर्चर पहले मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त थे। साकिब महमूद और ल्यूक वुड को बाहर किया गया।
कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद भी शामिल हैं। अच्छी खबर यह है कि पहले मैच में कंधे में हल्की चोट झेलने वाले फिल सॉल्ट पूरी तरह फिट हैं।
कैसा होगा पिच का मिजाज? ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद देती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का विशाल स्कोर बनाया था, जो पूर्ण सदस्य देशों के बीच टी20 में 300 रन का पहला स्कोर था। ऐसे में इस बार भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही।
आंकड़ों की बात करें तो भारत का चेस्टर-ली-स्ट्रीट में लगातार तीसरा मैच बिना नतीजे के रहा। वहीं अक्षर पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए 98वां मैच खेलकर एमएस धोनी की बराबरी करने से सिर्फ एक मुकाबला दूर हैं। उन्हें इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने के लिए भी सिर्फ एक विकेट की जरूरत।
दूसरी तरफ इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 166 विकेट पूरे करते ही इस फॉर्मेट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। ऐसे में दूसरे टी20 में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता।