Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: सावन का तीसरा सोमवार आज, अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Breaking News Today Live Updates: आज 17 अगस्त 2026 और दिन सोमवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आज आखिरी दिन है. कावेरी नदी का जल छोड़ने संबंधी तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी. थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और दोनों सेनाओं के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा. JPSC- JSSC मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनरत छात्रों से आज दोपहर 2:00 बजे बातचीत करेगी. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी वादों को पूरा न करने और प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेगी. ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज भोपाल की अदालत में सुनवाई होगी.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

इंडोनेशिया में आए भूंकप से अब तक 53 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; कई इमारतें जमींदोज

Indonesia Earthquake: पूर्वी इंडोनेशिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जबकि 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य जारी है. सीबीसी न्यूज के अनुसार, शनिवार को आए इस शक्तिशाली भूकंप ने भूस्खलन को जन्म दिया, सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और घरों तथा अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते लगभग 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. सीबीसी न्यूज के अनुसार, घायलों में से कई की हड्डियां टूट गई हैं। भूकंप का तीव्रता स्तर काफी अधिक था.

बचाव कार्य में जुटे सैन्य और पुलिस बल

कैबिनेट सचिव टेडी इंद्र विजया ने कहा कि बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए प्रभावित क्षेत्र में 3,500 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. बीएनपीबी ने X को एक बयान में कहा कि एजेंसी आपातकालीन राहत प्रयासों के समर्थन में लगातार जुटी हुई है. सिक्का रीजेंसी सहित प्रभावित समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए रसद पैकेज और आपातकालीन राहत उपकरणों के रूप में सहायता जुटाई गई है. बीएनपीबी ने बताया कि 16 अगस्त तक सिक्का रीजेंसी सरकार को कुल पांच शरणार्थी तम्बू, 146 पारिवारिक तम्बू, 200 फोल्डिंग गद्दे, 400 चटाई, 400 कंबल, 300 बुनियादी खाद्य पैकेज, 100 बच्चों के किट, 10 जनरेटर, 100 स्वच्छता किट, पांच पानी की टंकी और प्रकाश उपकरण सौंप दिए गए हैं.

निवासियों को सता रहा भूंकप के झटकों का डर


माउमेरे में एक बंदरगाह की छत और दीवारें गिरने के बाद उसे बंद कर दिया गया, जिससे मलबा पूरे इलाके में बिखर गया. निवासियों ने कहा कि उन्हें और झटकों का डर सता रहा है. सीबीसी न्यूज़ के अनुसार, आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि मुख्य भूकंप के बाद से लगभग 1,000 झटके दर्ज किए गए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा खोज, बचाव और राहत अभियान जारी हैं, और प्रयास विस्थापित निवासियों की सहायता करने और नुकसान की सीमा का आकलन करने पर केंद्रित हैं.

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Men’s: 22 छक्के उड़ाकर टिम साइफर्ट ने ठोके सबसे ज्यादा रन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनी चैंपियन

Manchester Super Giants, The Hundred Men's: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने अपना तीसरा फाइनल खेलते हुए द हंड्रेड मेंस का खिताब जीत लिया है, जिसमें टिम साइफर्ट की भूमिका अहम है. ् Mon, 17 Aug 2026 06:55:03 +0530

  Videos
See all

Punjab News: पंजाब पुलिस ने नाकाम की आतंकियों की बड़ी साजिश! | Punjab Police | Terror Plot Foiled #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:45:13+00:00

चंद सेकंड में मलबे में तब्दील हुई सड़क | #shorts #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers