भास्कर अपडेट्स:विशाखापत्तनम का पुराना एयरपोर्ट बंद, 150 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट; नए अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पुराने एयरपोर्ट से रविवार को सिविल फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सोमवार से सभी उड़ानें नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो गईं। एयरपोर्ट बंद होने से करीब 150 हाउसकीपिंग कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न नई नौकरी दी गई और न ही आर्थिक मदद मिली।
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर चित्रा नक्षत्र का प्रभाव, जानें आज कौन-कौन सी राशियों को होगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: आज 17 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज सावन का तीसरा सोमवार भी है और साथ में नाग पंचमी भी है. ऐसे में आज के व्रत की खासियत चार गुना बढ़ जाती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज कन्या राशि में चंद्रमा रहेंगे. नक्षतों की बात करें तो आज चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज का दिन व्यापार, करियर, शिक्षा और धनलाभ के लिए अत्यंत खास दिन है. शुभ कार्यों के लिए चित्रा नक्षत्र भी अत्यंत फलदायी माना जाता है. आज आपको भगवान शिव की पूजा के साथ नाग-नागिन के जोड़े की भी आराधना करनी चाहिए. मान्यता है कि उनकी विधिवत पूजा करने से सर्पदंश से मुक्ति मिलती है. चलिए जानते हैं आज का सटीक राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 17 अगस्त 2026
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज बुद्धि से धन कमाने का अवसर मिलेगा. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज चारों तरफ से व्यापार में लाभ होगा.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल फूल चढ़ाएं और शिव चालीसा पढ़ें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को आत्मबल से धन कमाने का योग बन रहा है. चतुर्दिक क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज वाहन और मकान का प्रबल लाभ मिलता है. इन्हें कई क्षेत्र से लाभ मिलेगा.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- दूध से अभिषेक करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लाभ के कई अवसर मिलेंगे. कीमती सलाह से धन कमाएंगे. आय के साधन बढ़ेंगे. आज नेत्र पीड़ा से अलर्ट रहें.
सावधानी- उतावलेपन में कार्य न करें
उपाय- हरे मूंग का दान करें, बेलपत्र अर्पित करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा. आज मन उदास हो सकता है. इसलिए, एकाग्र होकर कार्य में ध्यान दें. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. संतान सुख मिलने का प्रबल योग है. मित्रों और अपनों का साथ मिलेगा.
सावधानी- सेहत पर ध्यान दें
उपाय- भगवान शिव को चावल अर्पित करें और चंद्रमा का ध्यान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज पूर्ण पराक्रम से सफलता मिलेगी. संतान से मन प्रसन्न रहेगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यापार से लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. आज कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.
सावधानी- रोग और शत्रु को हल्के में न लें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
गाय के दूध से जलाभिषेक करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज आय के साधन बढ़ेंगे. पिता और ससुराल से धन लाभ होगा. आज संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. जमीन खरीदने का उत्तम समय है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- गणेश जी की पूजा के बाद शिव पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज संतुलित व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा. आज धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज यात्रा पर जा सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कटु भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. आज वाणी पर नियंत्रण रखें. आज परिवार में शुभ कार्य होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- स्वास्थ्य का ध्यान रखें
उपाय- रुद्राष्टक का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगो को आज आत्मविश्वास से जीत मिलेगी. धन में वृद्धि होगी. आज नेत्र पीड़ा हो सकती है और कोर्ट से विजयश्री मिल सकती है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीले पुष्प और फल दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज क्रोध करने से बचना चाहिए. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज नए कार्य से लाभ मिलेगा.
सावधानी- वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय-काले तिल जल में मिलाकर अभिषेक करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज पराक्रम से लाभ मिलेगा. आज व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकता है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. छात्रों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं, मदद करें
रुद्राभिषेक करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज धन धान्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकता है. आज परिश्रम से लाभ होगा और संतान लाभ का योग बन रहा है. आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आवेश में आकर कोई काम न करें.
सावधानी- परिवार पर ध्यान दें
खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- भगवान शिव को पीले पुष्प और मौसमी फल अर्पित करें
दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












