'डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं', अमिताभ बच्चन ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा, कही ऐसी बात
Amitabh Bachchan on Bollywood Career: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी और एक्टिव रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं. 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वो लगातार फिल्मों, टीवी शो और बाकी प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं. इसके साथ ही बिग बी सोशल मीडिया और अपने निजी ब्लॉग के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं. अक्सर वो अपने करियर, पर्सनल अनुभवों और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं.
इसी बीच अब अमिताभ बच्चन का एक नया ब्लॉग चर्चा का विषय बन गया है. इस ब्लॉग में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वो एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने शोहरत या ज्यादा पैसे कमाने के लिए नहीं किया था, बल्कि इसके पीछे एक अलग ही वजह थी. बिग बी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए ये भी बताया कि उस समय उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता रहता था कि अगर काम छोड़ दिया तो शायद दोबारा काम ही न मिले.
नए दौर के कलाकारों की मेहनत की जमकर तारीफ
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए आज की फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की तैयारी (Preparation) के बदलते तरीके पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने लिखा कि आज फिल्मों में किसी भी किरदार को निभाने से पहले कलाकार उसके हर पहलू पर गहराई से काम करते हैं. चाहे किरदार का लुक हो, बॉडी लैंग्वेज, बोलने का अंदाज या फिर उसकी मानसिकता, हर चीज पर महीनों पहले से तैयारी की जाती है.
'हमारे दौर में प्रेप जैसा कोई शब्द ही नहीं था'
अमिताभ ने लिखा, "आज फिल्मों में प्रेप यानी तैयारी का बहुत महत्व हो गया है. हमारे दौर में प्रेप जैसा कोई शब्द ही नहीं था. आज के कलाकार अपने किरदार को समझने, उसके लुक, स्टाइल और सोच पर पहले से काफी मेहनत करते हैं. मैं देखता हूं कि आज के एक्टर अपने रोल में पूरी तरह ढलने के लिए कितनी लगन और मेहनत करते हैं. ये सचमुच काबिल-ए-तारीफ है." उनका मानना है कि मौजूदा दौर के कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं और ये बदलाव इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव है.
'हमारे दौर में इतनी तैयारी का समय ही नहीं मिलता था'
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि आज जिस तरह कलाकारों को किसी किरदार के लिए लंबा समय मिलता है, उनके दौर में ऐसा पॉसिबल नहीं था. उन्होंने कहा, "किरदार की तैयारी करना एक्टिंग का बेहद अहम हिस्सा है. जो कलाकार इसके लिए इतना समय और मेहनत देते हैं, मैं उनकी दिल से सराहना करता हूं. लेकिन हमारे समय में ये सब करना आसान नहीं था." उन्होंने बताया कि उस दौर में कलाकार एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करते थे, इसलिए हर किरदार के लिए अलग से महीनों की तैयारी करना लगभग असंभव था.
'एक ही दिन में दो-तीन फिल्मों के सेट पर जाना पड़ता था'
बिग बी ने अपने बिजी शेड्यूल का जिक्र करते हुए बताया कि वो एक समय में 10 से 15 फिल्मों में काम कर रहे थे. उन्होंने लिखा, "हम एक साथ 10 से 15 फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते थे. कई बार तो एक ही दिन में दो या तीन फिल्मों के सेट पर जाना पड़ता था. सुबह किसी फिल्म की शूटिंग, दोपहर में दूसरी फिल्म और शाम को तीसरे सेट पर काम करना पड़ता था. ऐसे में हर किरदार की अलग-अलग तैयारी करना मुमकिन ही नहीं था." उन्होंने कहा कि उस समय कलाकारों को सेट पर पहुंचते ही तुरंत अपने किरदार में ढलना पड़ता था और कैमरे के सामने अपना बेस्ट प्रदर्शन देना होता था.
'अगर काम नहीं किया तो फिर मिलेगा भी या नहीं'
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उस दौर के संघर्ष और असुरक्षा की भावना को भी साझा किया. उन्होंने लिखा, "लोग अक्सर मुझसे पूछते थे कि एक ही दिन में अलग-अलग फिल्मों के इतने अलग किरदारों में कैसे ढल जाते थे? मैं उनसे बस यही कहता था कि अगर काम नहीं करते, तो यही डर लगा रहता था कि पता नहीं आगे काम मिलेगा भी या नहीं." उन्होंने बताया कि उस समय हर नया प्रोजेक्ट उनके लिए एक जिम्मेदारी होता था और वो पूरी ईमानदारी के साथ उसे निभाने की कोशिश करते थे.
'फिल्म रिलीज होने पर खुद भी एक्साइटेड रहता था'
अमिताभ बच्चन ने बताया कि लगातार अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग करने की वजह से कई बार उन्हें खुद भी ये याद नहीं रहता था कि उन्होंने किस फिल्म में क्या काम किया है. उन्होंने लिखा, "हम लगातार शूटिंग में इतने व्यस्त रहते थे कि महीनों बाद जब फिल्म रिलीज होती थी, तब खुद भी एक्साइटमेंट रहती थी कि आखिर पर्दे पर हमने क्या किया है और वो कैसा लग रहा है." उनके मुताबिक, उस दौर में कलाकारों के पास अपने काम को देखने और उसका एनालिसिस करने का भी ज्यादा समय नहीं होता था.
ये भी पढ़ें: Explainer: कैसे मिलता हैं बॉलीवुड में एक्टिंग करने का मौका? जानिए आखिर क्या होता है इसका प्रोसेस
टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी, दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किए 2 बदलाव, खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री
England Playing XI : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले खतरे की घंटी बज गई है. इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने टीम में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है, जबकि 2 खिलाड़ियों को 11 से बाहर भी कर दिया है. इसमें से एक खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ा दी है. ये खिलाड़ी कौन है और इंग्लैंड की इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
2 खिलाड़ियों को मिला मौका दो प्लेयर हुए बाहर
आपको बता दे कि, आज यानी मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले दूसरे वाइटैलिटी टी20 के लिए दो बदलाव किए हैं. जोफ्रा आर्चर के साथ शामिल किए गए जोश टंग अपना इंटरनेशनल T20 डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है.
Two changes for Manchester ????
— England Cricket (@englandcricket) July 3, 2026
Click below for the full story:
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
इंग्लैंड में अपने पेस अटैक को किया मजबूत
इंग्लैंड ने अपनी टीम की बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने सिर्फ अपनी गेंदबाजी को मजबूत किया है. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को लाकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत किया है. मैनचेस्टर क्रिकेट ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में उनके अपने स्पिन गेंदबाजी क्रम की जगह पर तेज गेंदबाजी क्रम को मजबूत किया है.
A shining prize on the line ????
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
Let the games begin ????
Updates ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia | #ENGvIND | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/eVQynUvZ3q
कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी. वहीं इसका टॉस 6:30 बजे होगा. इंग्लैंड के समय के अनुसार ये मुकाबला 2:30 बजे होगा.
कहां देखें भारत-इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर लाइव प्रसारण होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण फ्री में फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. इस मैच का आनंद आप इन सभी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं.
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.
ये भी पढ़ें : IND vs ENG : भारत के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation