नेपाल में भारत की मदद से पुनर्निर्मित बौद्ध मठ को यूनेस्को ने पुरस्कृत किया
नेपाल में भारत की मदद से पुनर्निर्मित बौद्ध मठ को यूनेस्को ने पुरस्कृत कियाIND vs ENG: इंग्लैंड की वनडे टीम घोषित, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका, युवा बैटर कर सकता ओपनिंग
England ODI Squad vs India: भारत के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन वनडे की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को लेकर है, जिन्हें पहली बार वनडे में ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती। माना जा रहा है कि यह फैसला भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें ऊपर बल्लेबाजी कराने की तैयारी का हिस्सा हो सकता।
बेथेल अब तक वनडे में मध्यक्रम में खेलते रहे हैं, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 और इंग्लैंड लायंस के लिए ओपनिंग भी की है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत कराने की योजना बना रहा।
जैकेब बेथेल कर सकते ओपनिंग
पिछले डेढ़ साल में डकेट के साथ इंग्लैंड लगातार नए ओपनिंग जोड़ीदार आजमा चुका। फिल सॉल्ट को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बाहर कर दिया गया, जबकि उनकी जगह आए जेमी स्मिथ भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। श्रीलंका दौरे पर जैक क्रॉली और रेहान अहमद को भी आजमाया गया। लेकिन कोई भी स्थायी विकल्प साबित नहीं हुआ।
इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम में नंबर-3 पर जो रूट, नंबर-4 पर कप्तान हैरी ब्रूक और नंबर-5 पर विकेटकीपर जोस बटलर के खेलने की संभावना है। वहीं विल जैक्स मिडिल ऑर्डर में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। टीम प्रबंधन अब फाइनल-11 में अतिरिक्त बल्लेबाज या अतिरिक्त गेंदबाज के बीच संतुलन बनाने पर फैसला करेगा। टॉम बैंटन और एक अतिरिक्त गेंदबाज इसके प्रमुख विकल्प।
जोश टंग को पहली बार वनडे में मिला मौका
इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए दो नए खिलाड़ियों जेम्स कोल्स और जोश टंग को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई। गस एटकिंसन और साकिब महमूद भी टीम में लौटे। महमूद घुटने की चोट के कारण पिछली वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे।
हालांकि ब्रायडन कार्स (हाथ की चोट) और जेमी ओवरटन (क्वाड इंजरी) सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं। स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन की वापसी भी अहम मानी जा रही। इससे संकेत मिल रहे कि इंग्लैंड अब 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों पर भी फोकस कर रहा।
एजबेस्टन में खेला जाएगा पहला वनडे
उधर, भारत ने भी वनडे सीरीज के लिए मजबूत टीम चुनी। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और फिटनेस मिलने पर विराट कोहली भी टीम का हिस्सा होंगे। तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 14 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा व अंतिम मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
इंग्लैंड की वनडे टीम: रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।
श्रीलंका दौरे से क्या बदलाव हुए- किसकी वापसी: आर्चर, एटकिंसन, कोल्स, महमूद, टंग
कौन बाहर: ब्रायडन कार्स (चोट), ज़ैक क्रॉली (ड्रॉप), जेमी ओवरटन (चोट), ल्यूक वुड (ड्रॉप)।
IBC24
Haribhoomi