Responsive Scrollable Menu

Credit Score: सिर्फ समय पर बिल भरना काफी नहीं, क्रेडिट स्कोर बढ़ाने में एक बात और है अहम

Credit Score: अगर आपको लगता है कि सिर्फ समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने से आपका क्रेडिट स्कोर हमेशा अच्छा रहेगा, तो ऐसा जरूरी नहीं। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी पेमेंट हिस्ट्री के साथ-साथ क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो भी आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करने वाला अहम पैमाना है।

कई लोगों का बिल भुगतान रिकॉर्ड बेहतरीन होता है, लेकिन फिर भी उनका क्रेडिट स्कोर उम्मीद से कम रहता। इसकी वजह अक्सर ज्यादा क्रेडिट इस्तेमाल करना होता है।

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो क्या है?
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो का मतलब है कि आपने अपनी कुल उपलब्ध क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल किया है। उदाहरण के तौर पर अगर आपके सभी क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट 2 लाख रुपये है और आपने 60 हजार रुपये खर्च किए हैं, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30 फीसदी होगा।

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो क्यों है अहम?
बैंक और वित्तीय संस्थान इस अनुपात पर इसलिए ध्यान देते हैं क्योंकि इससे यह पता चलता है कि ग्राहक उधार पर कितना निर्भर है। अगर कोई व्यक्ति अपनी क्रेडिट लिमिट का बड़ा हिस्सा लगातार इस्तेमाल करता है, तो इसे ज्यादा वित्तीय जोखिम माना जाता है। वहीं कम यूटिलाइजेशन यह संकेत देता है कि व्यक्ति अपने खर्चों को संतुलित तरीके से संभाल रहा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पूरी तरह कर्ज पर निर्भर नहीं है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30 फीसदी से कम रखना बेहतर माना जाता है। हालांकि इसके लिए कोई तय नियम नहीं है, लेकिन कम रेशियो रखने से मजबूत क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और भविष्य में होम लोन, कार लोन या नए क्रेडिट कार्ड की मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

कैसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो को ठीक रख सकते
अगर आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन ज्यादा है, तो उसे कम करने के कई आसान तरीके हैं। सबसे पहले, बकाया राशि को जल्द से जल्द चुकाएं। यदि आपके पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं, तो खर्च को अलग-अलग कार्ड में बांटें, ताकि किसी एक कार्ड पर ज्यादा बोझ न पड़े। जरूरत पड़ने पर बैंक से क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का अनुरोध भी किया जा सकता है, बशर्ते आपका खर्च पहले जैसा ही रहे।

इसके अलावा, समय-समय पर अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जांचें, बिल की आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय पहले ही भुगतान कर दें और जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। ये छोटी-छोटी वित्तीय आदतें लंबे समय में आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं और भविष्य में बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने का रास्ता आसान कर सकती हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

UBT प्रमुख पर बीजेपी नेता नितेश राणे का तीखा हमला, उद्धव ठाकरे को बताया ‘पाकिस्तान का एजेंट’

महाराष्ट्र के मत्स्य एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान का संज्ञान लेते हुए तीखे शब्दों में हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो बीजेपी पर राम मंदिर के कोष की लूट का आरोप लगाकर 'राम रक्षा' आंदोलन चला रहे हैं, उनका भगवान श्री राम और हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

BBL in India: भारत में होगा बिग बैश लीग का रोमांच? पीएम मोदी सिडनी में कर सकते हैं ऐलान

Big Bash League in India: भारत अब क्रिकेट का हब बन चुका है. दुनिया का हर प्लेयर भारत में क्रिकेट खेलने की चाह रखता है. यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग ने कुछ महीने पहले आगामी सीजन के अपने ओपनिंग मैच को भारत में कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी मुहर लगा सकते हैं. पीएम मोदी अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसे लेकर ऐलान कर सकते हैं. Fri, 3 Jul 2026 18:05:31 +0530

  Videos
See all

Weather Update: आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट! | Heavy Rain | IMD Alert | Monsoon 2026 |N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:46:57+00:00

E-Rickshaw Viral News: अब हैक नहीं होगा ई-रिक्शा.. हो गया बड़ा एक्शन | #erickshaw #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:46:19+00:00

Vaibhav Sooryavanshi की होगी Entry? Gambhir Playing XI में करेंगे बड़ा बदलाव !IND vs ENG|Cricketबाजी #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:45:09+00:00

India Vs Pakistan News : क्यों बनाई गई 'बाज बटालियन'? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T12:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers