Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला भी मेंटर हैं। शो के दौरान तीनों मेंटर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने रिश्ते और शो की प्रतियोगिता पर खुलकर बात की।
एल्विश ने कहा, तेजस्वी भाभी हैं मेरी
एल्विश यादव ने बताया कि वह तेजस्वी प्रकाश को अपनी 'भाभी' मानते हैं, क्योंकि तेजस्वी के पार्टनर करण कुंद्रा के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। एल्विश और करण ने एक साथ 'लाफ्टर शेफ्स 2' में काम किया था और वह शो भी जीता था। एल्विश ने मजाकिया अंदाज में बताया कि तेजस्वी उनके फैंस यानी एल्विश आर्मी से थोड़ा डरती हैं। तेजस्वी को लगता है कि अगर वह शो में एल्विश के खिलाफ जाएंगी, तो फैंस उनसे नाराज हो जाएंगे। इस पर एल्विश ने कहा कि तेजस्वी उनकी भाभी हैं, इसलिए उनके फैंस तेजस्वी को कुछ नहीं कहेंगे और वह मजाक में उन्हें थप्पड़ भी मार सकती हैं। इसे भी पढ़ें: फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर
जब तेजस्वी ने करण से की एल्विश की शिकायत
शो में तेजस्वी ने एल्विश को लेकर करण कुंद्रा से शिकायत भी की थी, जिस पर एल्विश ने हंसते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि तेजस्वी ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह तेजस्वी की आवाज चुराकर म्यूजियम में रखना चाहते हैं। एल्विश ने साफ किया कि वह हमेशा सही और स्वस्थ मुकाबला करना पसंद करते हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है। इसे भी पढ़ें: झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज
आरुष भोला पर बोले एल्विश
शो के तीसरे मेंटर आरुष भोला के बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा कि आरुष की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेंटरशिप है। हालांकि, उनकी कमजोरी यह है कि वह कभी-कभी बिना सोचे-समझे कदम उठा लेते हैं। इसके बावजूद एल्विश तेजस्वी और आरुष दोनों के साथ शो में मुकाबला करने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पिछले कुछ समय से एक्टर और नेता थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, थलापति विजय से बहुत पहले तृषा का नाम चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ चर्चा में था। साल 2015 में तृषा ने वरुण के साथ अपनी सगाई का ऐलान करके सभी फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन यह रिश्ता बहुत जल्द ही टूट गया था।
कैसे हुई थी रिश्ते की शुरुआत?
तृषा और वरुण की मुलाकात कब और कहाँ हुई, इसकी सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई, लेकिन उस दौरान आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वरुण चेन्नई के एक बिजनेसमैन हैं, जो रियल एस्टेट और फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालते हैं। वहीं तृषा उस समय तमिल और तेलुगु सिनेमा में एक स्थापित और सफल एक्ट्रेस बन चुकी थीं। इसे भी पढ़ें: झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज
परिवार के बीच धूमधाम से हुई थी सगाई
साल 2014 के आखिरी महीनों में तृषा और वरुण के रिश्ते की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। इसके बाद 9 जनवरी 2015 को तृषा ने खुद अपनी सगाई की तारीख का ऐलान किया। 23 जनवरी 2015 को दोनों ने अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक निजी कार्यक्रम में सगाई कर ली। सगाई के बाद तृषा ने साफ कहा था कि वह एक्टिंग जारी रखेंगी और नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के लिए तैयार हैं। इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग में जलवा, अब तक बिकी 37 हजार से ज्यादा टिकटें
क्यों टूट गई थी यह सगाई?
सगाई के कुछ ही महीनों बाद मई 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। तृषा ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों अलग हो चुके हैं। बाद में एक इंटरव्यू में तृषा ने सगाई तोड़ने की असली वजह बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति से उनकी शादी होने वाली थी, उसने उनसे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था।
तृषा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपनी सगाई तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हैं और सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान ही ब्रेक लेंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







