Responsive Scrollable Menu

Crime Patrol के नए होस्ट बने Ajay Devgn, शो से रिप्लेस होने पर Anup Soni ने तोड़ी चुप्पी

सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगे और इसके जरिए वह टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनसे पहले कई सालों तक अनूप सोनी इस शो को होस्ट करते आए हैं और उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अब अनूप सोनी की जगह अजय देवगन के आने पर अनूप सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अजय देवगन के होस्ट बनने पर क्या बोले अनूप सोनी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन के आने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी एक्टर अपने करियर में कई तरह के रोल निभाता है, लेकिन दर्शक उसे उसी पहचान के लिए याद रखते हैं जो सबसे ज्यादा पॉपुलर होती है। अनूप ने बताया कि इस शो से पहले लोग उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू के किरदार के लिए जानते थे, लेकिन क्राइम पेट्रोल के आने के बाद लोग उनके पुराने रोल को भूल गए।

इसे भी पढ़ें: Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

पॉपुलर रोल से भागने के बजाय उसे अपना लेना चाहिए

अनूप सोनी ने कहा, "जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ काम नहीं आ जाता, तब तक लोग मुझे इसी शो के लिए याद रखेंगे।" उन्होंने इस दौरान अनिल कपूर से मिली एक सलाह को याद करते हुए कहा कि कुछ किरदार किसी एक्टर के करियर को पूरी तरह बदल देते हैं। एक एक्टर को उस पहचान से भागने की बजाय उसे खुशी-खुशी अपना लेना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

काम और किरदारों से ही बनती है पहचान

अपनी बात खत्म करते हुए अनूप सोनी ने कहा कि किसी भी एक्टर की पहचान और छवि असल में उसके चुने हुए काम, निभाए गए किरदारों, फिल्मों और वेब सीरीज से ही तय होती है। हालांकि अब अनूप सोनी इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन क्राइम पेट्रोल से बनी उनकी पहचान आज भी दर्शकों के दिलों में कायम है।

Continue reading on the app

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि जिंदगी में शांति पाने के लिए कुछ पुराने और बंद रास्तों को छोड़ना जरूरी होता है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि उनका अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम से ब्रेकअप हो गया है। अब अनुपमा ने एक इंटरव्यू में अपनी उस पोस्ट के पीछे का असली कारण बताया है।

पोस्ट के पीछे था 2 साल का शारीरिक और मानसिक दर्द

एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनुपमा ने बताया कि उन्होंने वह पोस्ट किसी जल्दबाजी में शेयर नहीं की थी। उसके पीछे लगभग दो साल का शारीरिक और मानसिक दर्द छिपा हुआ था। अनुपमा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट पर सकारात्मक बातें लिखीं कि वे अब सुकून की ओर बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने अजीब बातें बनाना शुरू कर दिया। अनुपमा के मुताबिक, यह पोस्ट खुद को पूरी तरह संभालने और ठीक करने के बाद ही उन्होंने फैंस के साथ साझा की थी। इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

2 साल तक झेला टॉक्सिक रिश्ता

किसी का नाम लिए बिना अनुपमा ने अपने रिश्ते का कड़वा सच उजागर किया। उन्होंने बताया कि वह लगभग दो साल तक एक बेहद ही नकारात्मक और टॉक्सिक रिश्ते में फंसी हुई थीं। इस वजह से उनके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया था, जिसे उनके परिवार और दोस्तों ने भी महसूस किया था। अनुपमा ने उन लोगों को सतर्क किया जो ऐसे रिश्तों में रहकर भी परेशानी को नहीं समझ पाते और उसे सामान्य मानने लगते हैं। इसे भी पढ़ें: फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

करियर पर भी पड़ा बुरा असर

अनुपमा ने बताया कि इस बुरे दौर का असर उनके काम और करियर पर भी बुरी तरह पड़ा। वह आगे बढ़ने की जगह खुद को पीछे खींचने लगी थीं और इस तनाव के चक्कर में उन्होंने फिल्मों के कई बेहतरीन ऑफर्स भी ठुकरा दिए थे। हालांकि, अब अनुपमा परमेश्वरन इस मुश्किल दौर से बाहर निकल चुकी हैं। अनुपमा और ध्रुव विक्रम के अलग होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन अनुपमा के इस खुलासे के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल को लगी चोट, टीम से हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की खुल जाएगी किस्मत

IND vs SL 1st Test: गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को बड़ा झटका लगा. शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय ध्रुव जुरेल को गंभीर चोट लग गई. जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. Tue, 18 Aug 2026 18:29:21 +0530

  Videos
See all

ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका #fire #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:45:54+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IMRAN KHAN पर PAKISTAN SUPREME COURT का बड़ा फैसला, BACKFOOT पर ASIM MUNIR! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers