Responsive Scrollable Menu

महंगे रोबोट, धीमा काम; इंसान अब भी मशीनों से आगे:जो काम 9,500 में हो सकता था, उसके लिए लगाए 9.5 करोड़, पर कारगर नहीं

कार फैक्ट्री में इंसानों जैसे रोबोट्स (ह्यूमनॉइड) पर अरबों का दांव लगाने के बावजूद इनकी उत्पादकता इंसानों से काफी कम और सुस्त बनी हुई है। साउथ कैरोलाइना के बीएमडब्ल्यू और जॉर्जिया के ह्युंडई प्लांट में एआई रोबोट्स ट्रॉली खींचने और पुर्जे उठाने का काम कर रहे हैं। बीएमडब्ल्यू के लॉजिस्टिक्स वाइस प्रेसिडेंट उलरिच विएलैंड ने माना कि रोबोट्स इंसानों से धीमे हैं। एमआईटी के बेन आर्मस्ट्रांग के मुताबिक, पुर्जे छांटने जैसे साधारण काम के लिए ह्यूमनॉइड ‘100 डॉलर (9,500) की समस्या का 10 लाख डॉलर (9.5 करोड़) का महंगा हल’ हैं। कंपनियां बिना कारखानों में बदलाव किए ऑटोमेशन बढ़ाने के लिए इन पर दांव लगा रही हैं, क्योंकि ये लंच ब्रेक, यूनियन या हेल्थ इंश्योरेंस नहीं मांगते। हालांकि प्रो. सुसान हेल्पर और प्रो. लॉरेंस एल्स के अनुसार देखा-देखी महंगे रोबोट्स लाने से काम सुस्त होगा और इंसानों के पास केवल कम सैलरी वाली बोरिंग नौकरियां बचेंगी। चीन में मजबूत कम्पोनेंट सप्लाई चेन से रोबोट सस्ते बनते हैं, जिसे देखते हुए अमेरिकी संचार नियामक (एफसीसी) ने इनके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। टेस्ला के इलॉन मस्क ने ‘ऑप्टिमस’ रोबोट के उत्पादन के लिए कैलिफोर्निया में मॉडल एस और एक्स कारों का उत्पादन रोक दिया। लॉस एंजिलिस स्थित टेस्ला के रेस्टोरेंट में इस रोबोट का इस्तेमाल करने के बाद मस्क ने माना कि इंसानी हाथ की निपुणता और संवेदनशीलता की नकल बनाना सबसे मुश्किल चुनौती है। इसी वजह से रोबोट्स काम करने की गति और उत्पादकता में इंसानों से पिछड़ रहे हैं। इसके बावजूद कंपनियां कारखानों में रोबोट्स का दायरा लगातार बढ़ा रही हैं। ह्युंडई के एलाबेल प्लांट में ऑटोमैटिक गाड़ियाँ, रोबोटिक कुत्ते और चपटे रोबोट्स इयोनिक 5 और 9 कारों को टेस्टिंग स्टेशनों तक ले जाते हैं। असेंबली प्रबंधक जेरी रोच के अनुसार ये खंभों से नहीं टकराते। हुंडई ने रोबोटिक्स कंपनी बोस्टन डायनामिक्स को खरीद लिया है। वहीं बीएमडब्ल्यू ‘फिगर एआई’ और मर्सिडीज ‘एपट्रोनिक’ के रोबोट्स इस्तेमाल कर रही हैं। ह्युंडई के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ब्रेंट स्टब्स दावा है कि रोबोट्स आने से इंसानों को उनकी देखभाल और मेंटेनेंस में बेहतर नौकरियां मिलेंगी। हालांकि अमेरिकी यूनाइटेड ऑटोमोटिव वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) के प्रेसिडेंट शॉन फेन ने इसे इंसानी नौकरियों के लिए गंभीर खतरा बताया है। इसी विरोध में दक्षिण कोरिया में हुंडई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यू टर्न - फोर्ड ने 350 अनुभवी इंजीनियर वापस बुलाए एआई की गलतियों और सुस्त काम से तंग आकर फोर्ड ने 350 अनुभवी और रिटायर्ड इंजीनियरों को वापस बुला लिया। इनकी मदद से क्वालिटी सुधरी। इसी वजह से फोर्ड को जेडी पावर स्टडी में पहला स्थान मिला। वहीं जनरल मोटर्स के स्टर्लिंग एंडरसन के मुताबिक पैरों वाले महंगे रोबोट्स किसी काम के नहीं हैं। इनकी जगह पहियों वाले सस्ते ‘कोबॉट्स’ ज्यादा असरदार हैं। ये रोबोट इंसानों को नौकरी से हटाए बिना उनका काम आसान बनाते हैं।

Continue reading on the app

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का मुनाफा 80% गिरा:पहली तिमाही में ₹775 करोड़ रहा; वजह- जगुआर लैंडरोवर की सप्लाई चेन में रुकावट

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर ₹775 करोड़ रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,924 करोड़ का मुनाफा हुआ था। मुनाफे में यह गिरावट स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई में आई रुकावटों, एक बड़े कंपोनेंट सप्लायर के यहां लगी आग, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और जगुआर मॉडल्स के बंद होने की वजह से हुई है। रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹95,799 करोड़ हुआ कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% से ज्यादा बढ़कर ₹95,799 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹87,677 करोड़ था। JLR का मुनाफा 73% घटा, रेवेन्यू 10% कम हुआ टाटा ग्रुप की प्रीमियम कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 9% की गिरावट आई है। इस गिरावट की मुख्य वजहें सप्लायर के यहां आग लगना, मिडिल ईस्ट संघर्ष और जगुआर टाइप 01 की लॉन्चिंग से पहले पुराने जगुआर मॉडल्स का प्रॉडक्शन बंद होना रहीं। JLR के सीईओ पीबी बालाजी ने कहा, "शुरुआती चुनौतियों के बावजूद हमारे ब्रांड्स की मजबूत मांग बनी हुई है। हम जल्द ही रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, रेंज रोवर स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक, रेंज रोवर GT और जगुआर टाइप 01 लॉन्च करने जा रहे हैं। मैं अपनी टीम और पार्टनर्स का धन्यवाद करता हूं।" Sierra.ev को मिला बेहतर रिस्पॉन्स टाटामोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया, "FY27 की पहली तिमाही की शुरुआत कंपनी के लिए काफी मजबूत रही है। हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल्स को मिली सफलता से हमारी बिक्री 46% बढ़ी है। हालांकि सप्लाई की दिक्कतों से सिएरा का वॉल्यूम प्रभावित हुआ, लेकिन ग्राहकों की रुचि बनी हुई है और Sierra.ev को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।" उन्होंने कहा कि मजबूत ऑर्डर बुक, नए प्रोडक्ट्स की पाइपलाइन और मार्जिन सुधारने के कदमों से कंपनी को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में यह तेजी बनी रहेगी। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है EBITDA और EPS?

Continue reading on the app

  Sports

दिग्वेश राठी नहीं सुधरेंगे! प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिया नोट बुक सैंड ऑफ, क्लेश होते-होते बचा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी के बीच बवाल होते-होते बच गया. आउट दिल्ली वारियर्स के लिए खेलने वाले प्रियांश आर्य को दिग्वेश ने जब आउट किया तो उन्होंने नोटबुक सैंड ऑफ देकर जश्न मनाया. हालांकि, अच्छी बात ये रही की प्रियांश ने इस पर रिएक्शन नहीं किया, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ा. Mon, 17 Aug 2026 07:38:45 +0530

  Videos
See all

मामूली बात पर भिड़े दो गुट, लाठी डंडों से हमला | MP Guna Clash | Crime News | MP News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:13:59+00:00

SHORTS OR अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ 7 श्रद्धालुओं की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers