Samsung Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव, कंपनी ने टीजर जारी कर दिया संकेत, जानिए अब कैसा दिखेगा सैमसंग का ये फोल्ड फोन
Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2026 के आयोजन में लग गया है। इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Flip 8 के साथ इस बार एक और नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
'मुझे कोई शक नहीं...' वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन पर दिनेश कार्तिक का बयान, प्लेइंग-11 में खेलने पर बोली बड़ी बात
IND vs ENG : इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला गया था, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ड्रेफर्ड में खेला जाने वाला है. उससे पहले वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खेलने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लीडरशिप वाला टीम मैनेजमेंट सूर्यवंशी को खिलाने के पक्ष में नहीं हैं. इसलिए उनको न तो आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में मौका मिला और न ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका दिया गया.
अब इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दिनेश कार्तिक का वैभव और संजू पर बड़ा बयान
दिनेश कार्तिक ने कहा कि, 'संजू सैमसन एक बार फिर थोड़ा फेल रहे हैं. लगातार तीन इनिंग का मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए अच्छे और जोरदार संकेत आ रहे हैं, लेकिन मुझे अब भी उम्मीद है कि वो (टीम इंडिया) संजू सैमसन को सपोर्ट करेंगे, क्योंकि कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में प्रेशर में उन्होंने काम किया था, इसलिए हमें उन्हें सपोर्ट करना होगा. वैभव सूर्यवंशी को इस 11 में खेलने का हक हासिल करने की जरूरत है. भले ही वह बहुत टैलेंटेड हैं और मुझे कोई शक नहीं है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छा करेंगे'.
VAIBHAV SOORYAVANSHI NEEDS TO EARN THE RIGHT TO PLAY WHILE SANJU SAMSON SHOULD BE BACKED : DINESH KARTHIK????
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 2, 2026
Dinesh Karthik said :????️
"Sanju Samson has once again, had a bit of a failure. Three innings on the bounce means the calls are coming nice & loud for Vaibhav Sooryavanshi,… pic.twitter.com/qJMEl3JHIw
आपको बता दें कि, भारत सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाई है. वहीं सचिन तेंदलुकर ने टीम इंडिया में 16 साल की उम्र में जगह बनाई थी. अब अगर वैभव को 15 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका कब मिलेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| फर्स्ट क्लास (FC) | 8 | 12 | 0 | 207 | 93 | 17.25 | 230 | 90.00 | 0 | 1 | 29 | 6 |
| लिस्ट ए | 13 | 13 | 0 | 564 | 190 | 43.38 | 319 | 176.80 | 1 | 2 | 66 | 34 |
| टी20 | 34 | 34 | 1 | 1477 | 144 | 44.75 | 670 | 220.44 | 4 | 6 | 116 | 134 |
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.
ये भी पढ़ें : 'ये बुरा हुआ, उसे मुश्किल में डालने...' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का बड़ा बलंडर




Republic Bharat
News Nation





















