Aamir-Gauri Wedding: 'मेरी शादी हो रही है...' 5 जुलाई को Gf गौरी के दूल्हेराजा बनेंगे आमिर खान, जानिए कौन-कौन होगा शामिल
Aamir-Gauri Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। 61 की उम्र में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जीवन का नया अध्याय शुरु करने का फैसला लिया है। हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगाते हुए बताया है कि वे गौरी के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
मीडिया से बातचीत में आमिर ने कहा कि यह समारोह बेहद निजी और सादगी भरा होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।
घर पर होगा सादगी भरा विवाह समारोह
पैपराजी से बातचीत के दौरान आमिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी शादी 5 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि यह कोई भव्य आयोजन नहीं, बल्कि परिवार के बीच होने वाला छोटा-सा समारोह है। अभिनेता के अनुसार, शादी उनके घर पर आयोजित की जाएगी और इसमें दोनों परिवारों की मौजूदगी रहेगी।
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, "I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone's blessings and hope that we remain happy forever..." (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
इसी दौरान फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी भी वहां पहुंचे। आमिर ने उन्हें गले लगाया, जिसके बाद हिरानी ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
'5 जुलाई हमारे लिए बहुत खास दिन है'
आमिर खान ने कहा- "5 तारीख बहुत ही खास दिन हैं हमारे लिए।" उन्होंने बताया कि इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सभी का आशीर्वाद मांगते हुए आमिर ने कहा, "सबकी दुआएं चाहेंगे हम लोग और आप लोग आशीर्वाद दीजिए। प्रार्थना कीजिए कि अच्छा सफर रहे हमारा।"
25 साल पुरानी पहचान, फिर दोबारा हुई मुलाकात
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी। हालांकि, समय के साथ दोनों का संपर्क टूट गया। कुछ साल पहले आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जब गौरी मुंबई आई थीं। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
बताया जाता है कि दोनों पिछले करीब 18 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आमिर ने पहली बार मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन से पहले गौरी को मीडिया से मिलवाया था और सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं।
तीीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान
गौरी स्प्रैट के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। अभिनेता ने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में अलग होने का फैसला किया।
इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों ने साल 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आज़ाद राव खान का स्वागत किया। जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी।
Silver Rate Today:दिल्ली-यूपी-बिहार में महंगी हुई चांदी, जानिये 3 जुलाई का रेट
Silver Rate Today: बुलियन मार्केट में आज शुक्रवार 3 जुलाई को चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर 2,253 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan