सलमान के घर पर फायरिंग केस:लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी, कहा- पेशी से कानूनी प्रक्रिया में तेजी आएगी
अनमोल बिश्नोई ने 2024 के सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की है। उसने कहा है कि वह निष्पक्ष ट्रायल और कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी मर्जी से सरेंडर करना चाहता है। अनमोल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग समेत कई मामलों में उसकी तलाश थी। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, स्पेशल MCOCA कोर्ट में दाखिल अर्जी में अनमोल ने कहा कि वह पहले से ही एक दूसरे केस में कानूनी कस्टडी में है। इसलिए अदालत के आदेश के बिना पेश नहीं हो सकता। उसने अदालत से तिहाड़ जेल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है, ताकि उसे कोर्ट में पेश किया जा सके और इस केस में रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा सके। अनमोल ने अपनी पिटीशन में कहा कि कोर्ट में उसके पेश होने से प्रॉसिक्यूशन को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ट्रायल और लीगल प्रोसेस में तेजी आएगी और लीगल प्रोसेस का गलत इस्तेमाल रुकेगा। अर्जी में कहा गया है कि इस मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है और उसकी अनुपस्थिति में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अनमोल सरेंडर क्यों करना चाहता है, जबकि पहले से जेल में है? अनमोल अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह NIA के एक अलग मामले में गिरफ्तार हुआ था। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का केस मुंबई पुलिस का एक अलग मामला है, जिसमें वह अब तक केवल वॉन्टेड है। जब तक कोई आरोपी किसी विशिष्ट केस में कोर्ट के सामने पेश नहीं होता, तब तक उस केस में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी (Formal Arrest) दर्ज नहीं होती। प्रोडक्शन वारंट क्या है? चूंकि अनमोल तिहाड़ जेल में है, इसलिए वह खुद चलकर मुंबई कोर्ट नहीं जा सकता। इसके लिए कोर्ट प्रोडक्शन वारंट जारी करता है। यह एक जेल से दूसरी जेल या कोर्ट को भेजा जाने वाला आदेश होता है। इसका मतलब है, ‘इस कैदी को इस तारीख पर हमारे सामने पेश किया जाए।’ सलमान के घर के बाहर 2024 में हुई थी फायरिंग 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। जांच के दौरान उनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई। इस केस में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया था। लॉरेंस बिश्नोई भी इस केस में वॉन्टेड है। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ …………….. सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया:सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया; एक्टर ने शांत रहने का इशारा किया सलमान खान का जामनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अरसे बाद पत्नी आरती संग नजर आए सुनील ग्रोवर, हाथों में हाथ डाले कपल की सादगी देख फैंस बोले- कितने रियल हैं ये
Sunil Grover Spotted With Wife: लंबे समय के बाद पैपराजी के कैमरे में कैद हुए सुनील ग्रोवर और उनकी पत्नी आरती ग्रोवर! सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल का वीडियो देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- "कितने रियल और प्यारे हैं ये." चकाचौंध से दूर रहने वाली आरती के ग्रेसफुल लुक और दोनों की इस सादगी ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. देखें वीडियोज और फोटोज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18