Breaking News Today Live Updates: रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
Breaking News Today Live Updates: आज 02 जून 2026 और दिन गुरुवार है. देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश में 16 राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
आज रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक होने वाली है. रक्षा खरीद से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है. बैठक में नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी चीफ और नेवी चीफ शामिल होंगे.
EPFO खाताधारकों के खातों में ब्याज आज से जमा होना शुरू हो जाएगा. अगले पंद्रह दिनों में सभी सात करोड़ एक्टिव खातों में ब्याज डालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
आज बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ईरान के दौरे पर जाएंगे. दोनों नेता ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
ऑपरेशन टाइगर के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज दोपहर 12:30 बजे अपने आवास ‘मातोश्री’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

News Nation