Responsive Scrollable Menu

बरसात की गर्मी में चाय-कॉफी छोड़ पिएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, ताजगी और एनर्जी से बॉडी रहेगी कूल-कूल

Summer Cooling Tips: गर्मियों में ज्यादा चाय-कॉफी पीने के बजाय कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है. नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और ताजगी देने में मदद करता है. जबकि नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में सहायक है. छाछ पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को ठंडक देती है. वहीं, पुदीना-नींबू ड्रिंक भी ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकता है. इन पेय पदार्थों का सेवन पर्याप्त पानी के साथ करें और अत्यधिक मीठे पेय से बचें. गर्मियों में संतुलित आहार और पर्याप्त हाइड्रेशन बेहद जरूरी है.

Continue reading on the app

Share Market Today: शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के; जानिए गिरावट की 3 बड़ी वजह

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। बाजार की कमजोरी के पीछे मध्य पूर्व का बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और टाटा समूह के शेयरों में बिकवाली जैसे कारण बताए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में निवेशक फिलहाल संभलकर कदम बढ़ा रहे हैं। बाजार की नजर अब निफ्टी के 24,500 के अहम स्तर पर टिकी है।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
गुरुवार सुबह 9:32 बजे सेंसेक्स 77,734.23 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसमें 232.12 अंकों यानी करीब 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 24,328.05 अंक पर खुला और 107.91 अंक यानी करीब 0.44 फीसदी नीचे रहा।

बाजार में लगातार कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। बुधवार को भी निफ्टी 50 करीब 35.75 अंक गिरकर 24,435.95 पर बंद हुआ था। बाजार की कमजोरी में भू-राजनीतिक तनाव, महंगा क्रूड और टाटा समूह के शेयरों में दबाव प्रमुख कारकों में रहे।

बाजार क्यों गिर रहा है?
1. मध्य पूर्व का बढ़ता तनाव:
मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में निवेशक जोखिम वाली परिसंपत्तियों से दूरी बनाना पसंद करते हैं।

2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें:
क्रूड ऑयल महंगा होने से भारत जैसे बड़े आयातक देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। इससे कंपनियों की लागत और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ती है। गुरुवार के बाजार आउटलुक में भी ऊंची क्रूड कीमतों को कमजोर शुरुआत की प्रमुख वजहों में गिना गया है।

3. टाटा समूह के शेयरों में बिकवाली:
टाटा समूह से जुड़े कई शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया है। इससे सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बढ़ा है।

निफ्टी के लिए 24,500 क्यों अहम?
तकनीकी स्तर पर 24,500 का आंकड़ा निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण जोन माना जा रहा है। फिलहाल इंडेक्स इस स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। बाजार में मजबूती लौटने के लिए निफ्टी का 24,500 के ऊपर टिकना अहम माना जा रहा है।

अगर निफ्टी इस स्तर को मजबूती से पार करता है तो बाजार में खरीदारी का भरोसा लौट सकता है। वहीं इसके नीचे बने रहने पर बिकवाली का दबाव आगे भी देखने को मिल सकता है।

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। ऊपर दिए गए तकनीकी स्तर केवल बाजार विश्लेषण के संदर्भ में हैं, निवेश सलाह नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला... पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है. Thu, 20 Aug 2026 07:23:52 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:10:06+00:00

US अब ईरान पर चारों तरफ से कसेगा आर्थिक शिकंजा? | Iran US War | Trump Vs Mojtaba | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers