Responsive Scrollable Menu

Work Life Balance : जीवन में क्यों जरूरी है 'स्विच ऑन-स्विच ऑफ' फॉर्मूला? समझें यह कैसे बदल सकता है आपकी लाइफ

Switch On Switch Off Formula : ऑफिस की मीटिंग, डेडलाइन या किसी जरूरी काम को लेकर घंटों चिंता करते रहना आपकी परफॉर्मेंस बेहतर नहीं करता, बल्कि मानसिक थकान बढ़ा सकता है. ऐसे में 'स्विच ऑन-स्विच ऑफ' फॉर्मूला आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव ला सकता है. इसका मतलब है कि काम के समय पूरी तरह काम पर फोकस करें और ब्रेक के समय दिमाग को सच में काम से दूर रखें. जानिए कैसे छोटे-छोटे ब्रेक, सही फोकस और काम के बाद मानसिक रूप से डिस्कनेक्ट होने की आदत आपको ज्यादा फोकस्ड, एनर्जेटिक और बेहतर परफॉर्मर बना सकती है.

Continue reading on the app

Gold Rate Today: आज सोने-चांदी के गिरे भाव! 24K गोल्ड ₹514 सस्ता, चांदी के दाम में भी ₹1,598 की गिरावट

Gold-Silver Price Today, 13 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज, 13 अगस्त 2026 को कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,52,447 प्रति 10 ग्राम है, जो कल के ₹1,52,961 के मुकाबले ₹514 सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹471 प्रति 10 ग्राम गिरकर ₹1,39,641 पर आ गया है।

IBJA 13 August Gold Rate

चांदी की कीमत में भी कमी आई है और यह आज ₹2,33,800 प्रति किलोग्राम है, यानी कल के मुकाबले ₹1,598 सस्ती हुई है। आइए अब देश के प्रमुख शहरोंं में 22 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव देखें।  

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,42,350
मुंबई 1,42,200
कोलकाता  1,42,200
चेन्नई  1,42,200
भोपाल  1,42,250
जयपुर  1,42,350
अहमदाबाद  1,42,250
लखनऊ  1,42,350
रायपुर  1,42,200

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

ये भी पढ़े-ः Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,961 पर पहुंचा; चांदी ₹1,118 हुई महंगी

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

UPT20 League: रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में पलटी बाजी, हारते हुए मैच में दिलाई जीत, ठोकी तूफानी फिफ्टी

यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने टीम के नाम और अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से ही एक ऐसी पारी खेली, जिसने हाथ से फिसल रहे मुकाबले को जीत में तब्दील कर दिया. Thu, 20 Aug 2026 01:56:16 +0530

  Videos
See all

Rajpal Yadav Viral: चेक बाउंस मामलों को लेकर राजपाल का बड़ा बयान! #bollywoodnews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T00:30:36+00:00

20 August Weather Report : कब होगी धुआंधार बारिश , IMD का नया अलर्ट आया ! Rain Alert | Forecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T00:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers