Responsive Scrollable Menu

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपने अनुभवों का खुलासा किया है। लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम और अनु मलिक उन्हें दुबई में एक बर्थडे पार्टी में गाने के लिए ले गए थे, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी मौजूद था। बाद में जब अखबारों में तस्वीरें छपीं, तब उन्हें मामले की गंभीरता समझ आई। इसके अलावा उन्होंने गैंगस्टर अबू सलेम के शो में भी गाना गाया था। पुलिस की चेतावनी और गिरफ्तारी की धमकी के बावजूद वे अपनी मजबूरी का हवाला देकर गाने गए थे। दुबई में दाऊद के सामने गाया गाना कुमार सानू ने बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई ले गए थे। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि किसी की बर्थडे पार्टी में गाना है। वहां दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ सामने बैठा था। उस इवेंट में अनु मलिक भी मौजूद थे। सानू ने बताया कि दाऊद ने उनके स्टेज पर गाए जाने वाले पसंदीदा गानों की रिक्वेस्ट की थी। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि वे किसके शो में आए हैं। जब भारत लौटने के बाद अखबारों में उनकी फोटो छपी, तब उन्हें डर लगा कि उन्होंने क्या कर दिया है। उस मुलाकात के बाद वे कभी दाऊद से नहीं मिले। अबू सलेम के शो पर पुलिस की चेतावनी, फिर भी गाने गए गैंगस्टर अबू सलेम से जुड़ा एक वाकया शेयर करते हुए सानू ने बताया कि उनसे कुछ लोगों ने पैसों की मांग की थी। सानू ने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि अगर कोई काम या शो हो तो वे गाना गा सकते हैं। इसके बाद वे अबू सलेम के एक शो में गाने के लिए दुबई गए। जाने से पहले पुलिस स्टेशन से फोन आया था और वहां न जाने की सलाह दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि अगर वे गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर सानू ने कहा कि वे सिंगर हैं और गाना उनकी मजबूरी है, इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा दे। सुरक्षा न मिलने पर भी वे गए, परफॉर्म किया और सुरक्षित वापस लौट आए। बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की फंडिंग पर बोले सानू 90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन पर कुमार सानू ने कहा कि उस दौर में फिल्मों की ज्यादातर फंडिंग अंडरवर्ल्ड से आती थी। जो पैसा लगाता था, वही इंडस्ट्री पर राज करता था। सानू ने कहा कि उन्होंने कभी इन चीजों की ज्यादा गहराई में जाने की कोशिश नहीं की और हमेशा खुद को ऐसे मामलों से दूर रखा। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते थे, इसी वजह से वे सुरक्षित रहे और किसी का ध्यान उन पर नहीं गया। सानू ने गाए 20 हजार गाने कुमार सानू ने करियर की शुरुआत में बांग्लादेशी फिल्म 'तीन कन्या' से की थी। वैसे, सानू को हिंदी फिल्मों में लाने का क्रेडिट जगजीत सिंह को जाता है। उन्होंने कुमार सानू को फिल्म 'आंधियां' में गाना गाने का ऑफर दिया था। जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात कल्याणजी आनंद से कराई और उन्हीं के कहने के बाद उन्होंने अपना नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से कुमार सानू कर लिया था। सानू ने करीब 20 हजार गाने गाए हैं। उन्होंने 'दिल का आलम...' (फिल्म 'आशिकी', 1990), 'दिल का रिश्ता..' (फिल्म 'दिल का रिश्ता', 2003), 'राजा को रानी से...' (फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम', 1995), 'परदेसी परदेसी...' (फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी', 1996) जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं। सानू ने म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी नदीम-श्रवण के लिए करीब 75 फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनु मलिक के लिए 60 फिल्मों, जतिन-ललित के लिए 30 फिल्मों और राजेश रोशन के लिए 25 फिल्मों में गाने गाए हैं।

Continue reading on the app

Longevity: अगर कैंसर-हार्ट अटैक का इलाज मिल भी जाए, तो इंसान अधिकतम कितने साल जिएगा? जानिए लॉन्गिविटी डॉक्टर की राय

194 Years Life: इंसानों की अधिकतम आयु कितनी हो सकती है. वर्तमान में जो 100 साल तक जीवित रह जाते हैं उन्हें बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है लेकिन क्या कोई 194 सालों तक जिंदा रह सकते हैं. मनुष्य की आयु बढ़ाने को लेकर कई रिसर्च दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रही है. अब एक गणितीय मॉडल के आधार पर दावा किया जा रहा है कि अगर इंसानों में आयु की क्षति करने वाले फेक्टर को हटा दिया जाय तो मनुष्य 194 सालों तक जिंदा रह सकता है. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. इसे लेकर हमने देश के मशहूर जेरियाट्रिक मेडिसिन एंड लॉन्गिविटी साइंस के डॉक्टर प्रसून चटर्जी से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं। मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की। गॉल में आज बारिश के 75% आसार गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेटर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया। ------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। पढ़ें पूरी खबर Tue, 18 Aug 2026 23:20:32

  Videos
See all

Pakistan-Balochistan News Live : 6 फ्रंट पर युद्ध, Munir का Mind Fuse? | POK Protest | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:05:05+00:00

News Ki Pathshala | नकली और असली दूध का Purity Test! रुबिका लियाकत ने खोला बड़ा राज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers