Responsive Scrollable Menu

AUS vs BAN: डारविन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, बांग्लादेश ने पहले दिन ही बनाया दबाव

डारविन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही दिन के पहले सत्र में बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। डारविन के मैदान पर बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऐसा दबाव बनाया कि मेजबान टीम के बल्लेबाज एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला शुरुआत में सही साबित होता दिख रहा था। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड ने पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। इस समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और पहले दिन का पहला सत्र अपने नाम कर लिया।

74 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरे

पहले सत्र का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन के स्कोर पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। एक समय मजबूत नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 29 रन के अंदर अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिया। उन्होंने जैक वेदराल्ड को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लगातार लड़खड़ाती चली गई।

जैक वेदराल्ड को आउट करने के बाद अपने अगले ही ओवर में हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका दिया। उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम भी दबाव में आ गया।

लाबुशेन फिर हुए फेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वह क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए और 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। लाबुशेन की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपना खाता खोलने के लिए भी 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। यह लगातार आठवीं टेस्ट पारी है, जब मार्नस लाबुशेन 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल दिसंबर से उनका अर्धशतक न बना पाने का सिलसिला जारी है। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पहले ही दिन शानदार अनुशासन दिखाते हुए मेजबान टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया है।

Continue reading on the app

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

अगर आप भी रोज-रोज दाल-सब्जी खाकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहती हैं। तो आप किशमिश की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। अक्सर हम मिठाइयों, खीर या पुलाव में किशमिश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किशमिश की चटपटी और हल्दी खट्टी-मीठी सब्जी काफी टेस्टी होती है।
 
इस सब्जी को खाने वाला अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा। किशमिश की सब्जी को गरमा-गरम सादे चावल या जीरा राइस के साथ सर्व करेंगी, तो डिनर का मजा दोगुना हो जाएगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किशमिश की सब्जी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऐसे बनाएं किशमिश की सब्जी

किशमिश की खट्टी-मीठी और चटपटी सब्जी खाने में बेहद टेस्टी लगती है। वहीं इसको बनाना भी बेहद आसान है। यह आसानी से 30 से 35 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।

मसाला भूनें

कड़ाही में सबसे पहले तेल या घी गर्म कर लें। अब इसमें जीर डालकर पकाएं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं। जब यह पक जाए, तो टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल से अलग न होने लगे।

सब्जी के लिए बनाएं ग्रेवी

सब्जी के स्वाद के लिए ग्रेवी बनाते समय ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए गैस की फ्लेम लो करके फेंटा हुआ दही डालें और फिर लगातार चलाते रहें। अगर चलाना बंद करेंगी कि दही फट सकता है। इसके बाद जब ग्रेवी से तेल अलग दिखने लगे, तब इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं।

किशमिश डालें

जब तक ग्रेवी पक रही है, तो आप कटोरी में किशमिश को कुछ समय के लिए भिगो दें। इसको साफ पानी से धोएं। फिर भीगी हुई किशमिश को कड़ाही में डालकर ½ कप पानी मिलाएं और ढक दें। अब करीब 5 से 7 मिनट के लिए सब्जी को धीमी आंच पर पकाएं।

गॉर्निश करें

समय पूरा होने के बाद थोड़ा सा गरम मसाला और हरी धनिया डालकर गार्निश करें। अब गैस बंस कर दें और इसके ऊपर 3-4 काजू रखें। यह देखने में अच्छा लगेगा। अब आप गर्मागर्म किशमिश की सब्जी को चावल के साथ सर्व करें। किशमिश की शाही सब्जी और चावल के साथ पापड़ और सलाद रखें। इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश छोड़िए, ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट में स्पेन ने भी पछाड़ दिया, 23 साल बाद टूटा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट मैच में हराया, लेकिन स्पेन ने कंगारू टीम को पछाड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ही धज्जियां उड़ा दी है. Mon, 17 Aug 2026 09:19:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अशोक धाम हादसे में घायलों का अस्पताल में इलाज! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T04:15:56+00:00

UP Election 2027 के लिए विपक्ष के खिलाफ CM Yogi की बड़ी रणनीति | BJP | SP | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T04:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers