Responsive Scrollable Menu

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

हिंदू धर्म त्योहारों का विशेष महत्व माना जाता है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस त्योहार पर सबसे ज्यादा मिठाई खाई जाती है। कई घरों में इस दिन तरह-तरह की डिश बनती है और मिठाईयां भी बनती है। इस बार आप भी त्योहार में मिठास घोलने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में आप जवे-मखाने की खीर बना सकते हैं। 
वैसे यह खीर खाने में काफी स्वादिष्ट और मलाईदार होती है। इसे बनाना भी काफ आसान है। कम समय में आप भी बना सकते हैं जवे मखाने की खीर। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

जवे मखाने की खीर के लिए सामग्री
-जवे (सेवई): 1 कप (हल्के भुने हुए)
-मखाने: 1.5 कप
-दूध: 1.5 लीटर (फुल क्रीम)
-देसी घी: 2 बड़े चम्मच
-चीनी: 1 कप
-ड्राय फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच
-हरी इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
-केसर के धागे: 8-10

जवे मखाने खीर की विधि
-सबसे पहले आप एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालें। इसमें मखानों को धीमी आंच पर हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें और ठंडा होने के बाद थोड़ा दरदरा कूट लें। 

 - इसके बाद बचे हुए घी में जवे को सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें।

 - फिर आप एक पतीले या भगोने में फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने दें। दूध में उबाल आने के बाद, गैस की आंच धीमी कर दें और दूध को 5 से 7 मिनट तक थोड़ा गाढ़ा होने दें।

 - खोलते हुए दूध में सबसे पहले दरदरे कुटे हुए मखाने डालें। अब इसमें धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें। जिससे मखाने दूध को सोख लेता है और नरम हो जाता है।

 - जब मखाने नरम हो जाएं, तो इसमें भुने हुए जवे डाल दें। चम्मच से लगातार चलाते रहे ताकि जवे बर्तन के तले में चिपके नहीं। 

 - अब मिश्रण को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक जरुर पकाएं। फिर जवे गल जाएंगे और दूध गाढ़ा रबड़ी जैसा हो जाएगा।

 - खीर गाढ़ी होते ही इसमें चीनी, इलायची पाउडर और भिगोया हुआ केसर का दूख मिला सकते हैं। चीनी पूरी तरह घुलने के बाद 2-3 मिनट जरुर पकाएं।

 - इसके बाद बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डाल दें। फिर गैंस को बंद कर दें। इसको आप गरम-गरम भरोस सकते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल
 - इस खीर में क्रीमी और गाढ़ापन लाने के लिए आप फुल क्रीम या मलाईदार दूध का इस्तेमाल करें।

 - आप मखानों को साबुत के स्थान पर हल्का दरदरा पीसकर या कूटकर डालें, जिससे खीर का टेक्सचर पहले से और अच्छा हो जाएगा।

 - जवे बहुत जल्दी बर्तन के तली में चिपक जाते हैं, इसलिए खीर बनाते समय बीच-बीच में चलाते रहे।

Continue reading on the app

Fact Check: वाराणसी में सेक्स रैकेट की छापेमारी के नाम पर बिहार का वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चेहरा ढकी हुई युवतियों को पुलिस पकड़कर ले जाते हुए दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहीं लड़कियां सेक्स […]

The post Fact Check: वाराणसी में सेक्स रैकेट की छापेमारी के नाम पर बिहार का वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

संजीव गोयनका के लिए जो ऋषभ पंत नहीं कर पाए वो जोस बटलर ने कर दिखाया, पहली बार किसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनी सुपरजायंट्स की टीम

जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में रॉकेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सुपरजायंट्स की टीम ने 2 गेंद पहले 162 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. Mon, 17 Aug 2026 05:46:36 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर हो गई ईरान-ओमान में डील? | Donald Trump | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:00:24+00:00

Sourav Das: सौरव दास का सत्ता पक्ष पर तीखा प्रहार! #souravdas #bjp #congress #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers