Closing bell: 550 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 24150 के पार निकला निफ्टी; जानें बाजार की तेजी के 5 बड़े कारण
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसका फायदा मिला। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 550 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24150 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिका-ईरान के बीच जारी बातचीत के सही दिशा में बढ़ने और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी रही।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 581 अंक चढ़कर 77503.35 तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 171 अंक की बढ़त के साथ 24177 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेक्टर्स की बात करें तो एफएमसीजी को छोड़कर लगभग सभी निफ्टी सेकोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
कच्चे तेल में गिरावट बनी सबसे बड़ा सहारा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1% गिरकर 70.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। लगातार तीसरे दिन आई गिरावट से भारत जैसे तेल आयातक देशों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी। विश्लेषकों का मानना है कि इससे महंगाई पर नियंत्रण रखने और आर्थिक विकास को गति मिलने में मदद मिलेगी।
अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ा भरोसा
कतर ने जानकारी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच हुई अप्रत्यक्ष बातचीत में अच्छी प्रगति हुई। खासकर होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों पर दोनों पक्ष आगे बढ़ते दिखे। 9 जुलाई को दोनों देशों के बीच अगली बैठक प्रस्तावित है। इससे वैश्विक तनाव कम होने और तेल आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद बढ़ी, जिसका सीधा फायदा शेयर बाजार को मिला।
आईटी शेयरों में जोरदार वापसी
पिछले 4 कारोबारी सेशन की गिरावट के बाद आईटी शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ गया। इंफोसिस में करीब 3.9%, एचसीएल टेक में 3.4% और टीसीएस में 2.6% की तेजी दर्ज की गई। इन शेयरों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी।
बैंकिंग और रुपये ने भी दिया साथ
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी अच्छी बढ़त रही। वहीं जून तिमाही में मजबूत लोन ग्रोथ के बाद धनलक्ष्मी बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर भी उछले।
भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ
कच्चे तेल की कीमत घटने से रुपया भी मजबूत हुआ। विदेशी निवेशकों की ओर से जून में भारतीय बॉन्ड बाजार में करीब 5.3 अरब डॉलर का निवेश भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा।
VIX में गिरावट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
बाजार की अस्थिरता मापने वाला इंडिया विक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 12.82 पर आ गया। कम विक्स का मतलब है कि निवेशकों में घबराहट घटी है और वो जोखिम लेने के लिए तैयार। इसके अलावा गुरुवार को वीकली सेंसेक्स डेरिवेटिव्स एक्सपायरी होने से ट्रेडिंग भी तेज रहीं। कुल मिलाकर घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने शेयर बाजार को मजबूत बढ़त दिलाई।
(प्रियंका कुमारी)
घुटने में दर्द की वजह से नहीं कर पाते वॉक तो डॉक्टर ने बताया कैसे रहें फिट, ये 2 तरीके घटाएंगे वजन
Weight Loss In Knee Pain: घुटनों के दर्द के कारण एक्सरसाइज या वॉक करना मुश्किल हो जाता है तो यहां जानिए किस तरह तकलीफ से राहत मिल सकती है. ऑर्थोपेडिक सर्जन की दी सलाह आपके काम आएगी.
The post घुटने में दर्द की वजह से नहीं कर पाते वॉक तो डॉक्टर ने बताया कैसे रहें फिट, ये 2 तरीके घटाएंगे वजन appeared first on News24 Hindi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
news24

















