Elvish Yadav Movie: बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे यूट्यूबर एल्विश यादव, 'मालामाल वीकली 2' में मिला बड़ा मौका
Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है। वह फिल्म 'मालामाल वीकली 2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी दिखाई दे सकते हैं।
एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए सफर की जानकारी दी और अपने फैंस को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके चाहने वालों के प्यार और समर्थन का सबसे बड़ा योगदान है।
एल्विश ने फैंस के नाम लिखा भावुक नोट
एल्विश यादव ने X पर अपनी नई फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। मैं आप लोगों के बीच से ही आगे बढ़ा हूं और आपके प्यार ने ही मुझे बड़े पर्दे तक पहुंचाया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं "मालामाल" हूं। बस अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें।"
Nayi film. Naya safar. ❤️
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main "MALAMAAL" hu.…
'मालामाल वीकली 2' में दिखेगी नई स्टारकास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' में एल्विश यादव की एंट्री बतौर नए कलाकार हुई है। फिल्म की कहानी पहली फिल्म से अलग होगी, हालांकि इसकी थीम में कॉमिक और मनोरंजक अंदाज बरकरार रखा जाएगा।
फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की बात कही जा रही है। वहीं, फीमेल लीड रोल के लिए परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश देशमुख फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और उनकी तरफ से अंतिम तौर पर फिल्म साइन किए जाने की पुष्टि बाकी है।
कौन संभालेगा फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी?
'मालामाल वीकली 2' के निर्देशन की कमान अमित जोशी संभाल सकते हैं। अमित जोशी इससे पहले शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सह-निर्देशन कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेकर्स की योजना नवंबर 2026 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।
तो इसलिए भारत के आगे हाथ जोड़े खड़ी टेक कंपनियां, सरकार के इन आंकड़ों में छुपी वजह
डिजिटल इंडिया अभियान शुरू होने के बाद देश के डिजिटल इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लोकसभा में सरकार ने बताया कि अब देश में 133 करोड़ से ज्यादा टेलीफोन कनेक्शन और 109 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं. इसके साथ ही UPI, आधार, डिजिलॉकर, भारतनेट, AI और डेटा सुरक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से काम हुआ है. सरकार का कहना है कि अब फोकस सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भारत को टेक्नोलॉजी में वैश्विक ताकत बनाने पर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








