Responsive Scrollable Menu

गॉल टेस्ट- भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है:गेंदबाजी कोच मोर्केल ने संकेत दिए; कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्किल्स अलग

भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। मोर्केल ने कहा- ‘तीनों गेंदबाज की स्किल्स अलग-अलग है। इनमें 20 विकेट लेने की काबिलियत है। कुलदीप बाएं हाथ की कलाई वाली स्पिन से गेंदबाजी करते हैं। जडेजा लगतार विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं सुथार उंचे कद के साथ पुराने दौर वाली बाएं हाथ की स्पिन डालते हैं।' मोर्केल बोले- गॉल की पिच पर स्पिनर अटैकिंग ऑप्शन मोर्केल ने कहा कि- गॉल की पिच पर भारत के स्पिन गेंदबाज टीम को अटैकिंग ऑप्शन देते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच पर स्पिनरों को मदद करेगी।' उन्होंने कहा- यहां खेले गए मैचों पर नजर डालें तो तीन स्पिनरों के साथ जाना सही लगता है।' हालांकि मोर्केल का मानना है कि कप्तान शुभमन गिल इन गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल करते हैं, इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। भारत 2 पेसर के साथ उतर सकता है टीम मोहम्मद सिराज के साथ एक और तेज गेंदबाज खेल सकता है। मोर्केल ने कहा कि प्रसिद्ध और गुरनूर में से जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी, वह जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ने काफई डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। मोर्केल ने कहा- शॉर्ट बॉल का समझदारी से इस्तेमाल हो मोर्केल ने माना कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गर्मी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा- तेज गेंदबाज के लिए 20 से 35 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाएगी। गेंदबाजों को क्रीज का इस्तेमाल करने और शॉर्ट बॉल के इस्तेमाल में समझदारी दिखाने की जरुरत है।' ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 10 हार के बाद भी गंभीर के समर्थन में मिश्रा:कहा-कोच के साथ खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी, रेड-बॉल क्रिकेट को देना होगा समय भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अब तक का सफर आसान नहीं रहा है। टेस्ट में 10 हार के बाद भी पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने उनका समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Amazon Great Freedom Sale: सैमसंग गैलेक्सी A56 5G पर ₹10,000 की कटौती, मिलती है 12GB RAM और 5,000mAh बैटरी

Amazon Great Freedom Sale 2026 में Samsung Galaxy A56 5G पर ₹10,000 की सीधी छूट मिल रही है. फोन ₹31,999 में उपलब्ध है. जानें फीचर्स, एक्सचेंज ऑफर और पूरी डील.

Continue reading on the app

  Sports

रवींद्र जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और मैच में जीत की रणनीति पर बात

रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे होने का जश्न और टेस्ट मैच में जीत की रणनीति पर बात. पहली गेंद पर विकेट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा. स्टंप-टू-स्टंप और राउंड द विकेट गेंदबाजी से सफलता मिली. उन्होंने टीम के प्रदर्शन और आगामी चुनौतियों पर भी चर्चा की. Tue, 18 Aug 2026 13:47:04 +0530

  Videos
See all

Dilip Ghosh on Kirti Azad: अंडा तो एक बार आपको खाना ही है- दिलीप घोष #viralvideo #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:40:52+00:00

Mathura News: मिलावटखोरों पर एक्शन...500 किलो पनीर, 2000 लीटर दूध नष्ट | Fake Paneer | Food Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T08:42:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers