Responsive Scrollable Menu

करियर कनेक्ट: एआई से जुड़े ये कोर्स आपका करियर बना सकते हैं

करियर कनेक्ट का ये एपिसोड एआई, इससे जुड़े सवालों और उनके जवाबों पर है.

Continue reading on the app

पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में कोच की मौत:श्रीलंका के वनडे कप्तान मेंडिस को कोचिंग दी, 17 साल का लड़का आरोपी

श्रीलंका में पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में 62 साल के एक कोच की मौत हो गई। घटना 8 अगस्त की है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक मैच के दौरान 2 खिलाड़ियों में पानी के लिए झगड़े हुआ। इस दौरान कोच सुमिथ फर्नांडो को चोट लग गई। सुमिथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। 13 अगस्त को कोच फर्नांडो का अंतिम संस्कार हुआ। फर्नांडो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को स्कूल के दिनों में कोचिंग देते थे। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक स्कूली खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को बाल हिरासत में भेजा पुलिस ने आरोपी को कोलंबो की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को 17 अगस्त तक जुवेनाइल सुपरविजन में रखने का आदेश दिया है। सुमिथ क्लब क्यूरेटर भी रहे सुमिथ कोलंबो के बाहरी इलाके मोरातुवा के प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व कोच थे। वे ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के क्यूरेटर भी रहे। यह क्लब श्रीलंका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलता है। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें गॉल टेस्ट- भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है:गेंदबाजी कोच मोर्केल ने संकेत दिए; कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्किल्स अलग भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam | SIT Report: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की फाइनल रिपोर्ट अब क्या होगा? UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:31:08+00:00

अंग्रेजों के गुलाम रहे RSS के लोग- Mallikarjun Kharge #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T03:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers