Responsive Scrollable Menu

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीनें चारों-तरफ भक्ति, हरियाली और सुकून देने वाला वातावरण होता है। सावन के महीने में कई व्रत-त्योहार आते हैं। साधक अपनी मानोकामना पूर्ण करने के लिए सोमवार के व्रत रखते हैं और महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद आसान है, क्योंकि उनके नाम में ही उनका स्वभाव काफी भोला है। महादेव को प्रसन्न करना बेहद सरल है। भगवान शिव को  दिखावटी या खर्चीले अनुष्ठान के बजाय एक लोटा जल में ही खुश हो जाते हैं। लेकिन शिव की पूजा में कुछ खास बातों का जरुर ध्यान रखा जाता है। आइए आपको बताते हैं 10 गलतियां, जिन्हें आप अक्सर करते होंगे

शिव पूजा में भूलकर भी न करें 9 गलतियां

तुलसी या तुलसी दल का प्रयोग
सनातन धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र मानी जाती है। भगवान विष्णु की पूजा में मुख्य रुप से तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, भगवान शिव की पूजा में तुलसी अर्पित करना वर्जित माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी तुलसी या उसके पत्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हल्दी और कुमकुम के प्रयोग से बचें
भूलकर भी भगवान शिव की पूजा में हल्दी या कुमकुम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव वैरागी और संहारक का देवता माने जाते है। बल्कि कुमकुम या हल्दी सुहाग, गृहस्थ प्रसाधन, सौंदर्य और सौभाग्य की वस्तुएं हैं।

केतकी और केवड़े के फूल
शिव पुराण के अनुसार, महादेव की पूजा में हमेशा फूलों का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। इसलिए भूलकर भी केतकी या केवड़े के सुंगधित फूलों को अर्पित नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इसके पीछे भगवान शिव से जुड़ा एक श्राप है जिस कारण केतकी के फूलों को शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित है।

नारियल का पानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को साबुत नारियल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन नारियल का पानी चढ़ाना अशुभ माना जाता है। शिवलिंग पर चढ़ाई गई वस्तुएं निवेद्य या निर्माल्य बन जाती है, जिन्हें ग्रहण करना मना है। इसलिए नारियल पानी का इस्तेमाल अभिषेक करने के बाद ग्रहण करने लायक नहीं होता है। इसी कारण से नारियल पानी के अभिषेक से बचें।

शंख का पानी
वैसे कई पूजा-पाठ में सभी देवी-देवताओं का अभिषेक शंख में पानी भरकर किया जाता है, लेकिन शिवलिंग पर शंख से जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, पूर्व काल में भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम का दैत्य का वध किया था। जिस कारण शंख को उसी दैत्य के अंश का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार, शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। असल में समुद्र मंथन के दौरान निकलने वाले चौदह रत्नों में माता लक्ष्मी और शंख दोनों की उत्पत्ति एक साथ हुई थी। इसलिए भी शंख से जलाभिषेक नहीं किया जाता।

टूटे हुए अक्षत
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में अक्षत जरुर अर्पित किए जाते हैं। वहीं, शिवलिंग पर टूटे हुए या खंडित अक्षय अर्पित करना अशुभ माना जाता है।

लौह के पात्र में जल
जब आप शिवलिंग पर जल अर्पित करें, तो कांसे या तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करें। लौह पात्र से जल अर्पित करना अशुभ माना जाता है। क्योंकि महादेव ने त्रिपुर जो सोना, चांदी और लोहा से बने था, उसका संहार किया था और त्रिपुरारि कहलाए। 

Continue reading on the app

जीत की तरफ बढ़ रहे प्रशांत किशोर बोले, ये बिहार की जनता का BJP के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का प्रयास है, PM Modi से की ये मांग

बिहार की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर करने वाले सियासी रणनीतिकार जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने लगातार बढ़त बनाये रखी है, उनकी जीत पक्की है, 28 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को पीछे छोड़ते हुए 19 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है, अभी तीन राउंड की गिनती शेष है, इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बांकीपुर की जनता की तरफ से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को एक सन्देश देने का प्रयास है।

अंतिम परिणाम की घोषणा अभी शेष है लेकिन लगातार कई राउंड से आगे चल रहे प्रशांत किशोर की लीड इतनी अधिक हो गई है कि भाजपा प्रत्याशी का शेष बचे तीन राउंड में उसे क्रॉस करना मुश्किल लग रहा है इसलिए प्रशांत किशोर जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा यह बांकीपुर की जनता की जीत है। जैसा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, यह सिर्फ़ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं था। यह बिहार की जनता की ओर से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश थी

पीके ने कहा हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को किसी अच्छे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त करना चाहिए, आपको जनता ने 202 विधायक जिता कर दिए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व नहीं दीजिये, अच्छे व्यक्ति को बनाइये जिसे बिहार में भी शिक्षा हो, रोजगार हो यहाँ का युवा बाहर रोजगार के नहीं जाए ये सन्देश बांकीपुर के लोगों ने दिया है।

हमारा एक मात्र उद्देश्य है बिहार का विकास होना चाहिए 

प्रशांत किशोर ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और अमित शाह को बिहार को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने और पलायन रोकने पर ध्यान देना चाहिए। हमारा एकमात्र उद्देश्य यही है। हम सिर्फ़ ठेका पट्टा के लिए विधायक नहीं बनना चाहते। विधायक बनना या नहीं बनना ये एक राजनीति है लेकिन हमारा एकमात्र उद्देश्य बिहार का विकास है।

पीके की PM Modi से सम्राट चौधरी की जगह किसी और को सीएम बनाइये 

प्रशांत किशोर ने कहा हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। भाजपा एनडीए के पास बहुमत है मुख्यमंत्री उनके गठबंधन से ही बनेगा। हम बस एक ही गुजारिश कर रहे हैं। बिहार की जनता, और खासकर बांकीपुर के लोग, प्रधानमंत्री मोदी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि वे सम्राट चौधरी को हटाकर किसी काबिल और अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं, ताकि बिहार के लोग बिहारी होने पर गर्व महसूस कर सकें और हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिल सके, पलायन रोका जा सके, यदि सबकुछ गुजरात को ही मिलेगा तो बिहार के लोग कहाँ जायेंगे?

मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन सुधार दिखेगा 

प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे, मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहता। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा। लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

बांकीपुर भाजपा का गढ़ मानी जाती थी जिसमें पीके ने सेंध लगा दी   

प्रशांत कुमार ने सच ही कहा है बांकीपुर सीट का भाजपा के हाथ से जाना उसके केंद्रीय नेतृत्व को एक बड़ा सन्देश है, ये वाही सीट है जिसपर पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लंबे समय से विधायक रहे हैं, उनके विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उप चुनाव हुआ है, इससे भी बड़ी बात ये कि बिहार में सरकार भाजपा एनडीए की है उसके बाद भी उप चुनाव का हार जाना सच में ये बताया है कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप, युवा शटलर उन्नति हुड्डा की पहली बार की तैयारी और उम्मीदें

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिलायंस फाउंडेशन की टीम, मनोवैज्ञानिक और फिजियो के सहयोग से, उनका लक्ष्य हर मैच पर फोकस करना है। पहला मुकाबला तुजार के खिलाफ है। #WorldChampionship2026 #IndiaSports Mon, 17 Aug 2026 17:59:49 +0530

  Videos
See all

Kolhapur Accident का CCTV VIDEO आया सामने! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:42:31+00:00

सोनिया गाँधी को जेल में डालो ! Vande Mataram Controversy | Sonia Gandhi | Congress | BJP | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers