Responsive Scrollable Menu

आय से अधिक संपत्ति का मामला, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके विरुद्ध लगाये गए आय से अधिक सम्पत्ति वाले मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, हाई कोर्ट ने इस आरोप से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सत्यापन के निर्देश दिए थे, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने याचिका दायर की है, मामले की सुनवाई CJI की अध्यक्षता वाली पीठ 17 अगस्त को करेगी।

ये मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाये हैं कि राहुल गांधी के उनके पास मौजूद आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है जिसकी जाँच की जाए, मामले पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मई में सीबीआई और ईडी को कानून के मुताबिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई या ईडी कानून के तहत उपलब्ध उचित कदम उठा सकती हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ये कहा है अपने आदेश में  

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि दोनों केंद्रीय जाँच एजेंसियां इस मामले की प्रगति की जानकारी कोर्ट के देती रहें, 20 जुलाई को जन इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे पर असंतोष जताया और कहा कि यह उसके पहले दिए गए निर्देशों के अनुरूप नहीं है। वहीं कोर्ट ने ईडी की कार्यवाही पर संतोष जताया और कहा कि उसने आवश्यक कदम उठाए हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि जांच के दौरान यदि ईडी को कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर सकती है। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त को निर्धारित की है।

ट्रांसफर याचिका भी राहुल गांधी ने दायर की 

इस बीच आज राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ राहुल गांधी की याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगी। इसी के साथ राहुल गांधी ने एक ट्रांसफर याचिका भी दाखिल की है जिसमें ये मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की है अदालत 17 अगस्त को इसमें स्थिति स्पष्ट करेगी ।

Continue reading on the app

Fact Check: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा का बताकर वायरल हो रहा वीडियो भारत का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल के कई जिलों में जुलाई 2026 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को एक मीनार को नुकसान पहुंचाते देखा जा सकता है। कुछ […]

The post Fact Check: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा का बताकर वायरल हो रहा वीडियो भारत का है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने खत्म किया इन 2 खिलाड़ियों का करियर? ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद लटकी तलवार

बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. इस एक शिकस्त ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग को तेज कर दिया है. Mon, 17 Aug 2026 00:39:34 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर सुबह का बड़ा अपडेट! | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T22:30:39+00:00

Jharkhand Student Protest | Soren Govt के रवैये से छात्र खुश नहीं, अब करेंगे CM के घर का घेराव ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T22:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers