Responsive Scrollable Menu

वंदे मातरम विवाद पर इंदौर में बीजेपी का कैंडल मार्च, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए’

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब इंदौर तक पहुंच गया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदौर में कैंडल मार्च निकाला। गांधी हॉल से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर वंदे मातरम और देशभक्ति के नारे लगाए। मार्च में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

दिल्ली में 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान वंदे मातरम के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से गायन के दौरान आपत्ति या व्यवधान पैदा किया गया। वहीं कांग्रेस की ओर से कहा गया कि वंदे मातरम का गायन किसी ने नहीं रोका और कार्यक्रम में पूरा गीत गाया गया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली के घटनाक्रम के बाद इंदौर में बीजेपी ने विरोध दर्ज कराने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया। गांधी हॉल से शुरू हुआ मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। इसमें बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रास्ते में वंदे मातरम और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई से जुड़ी भावना है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के दौर में वंदे मातरम ने लोगों में जोश पैदा किया था। विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में अपना रुख साफ करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम का खास स्थान रहा है। बीजेपी का कहना है कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े ऐसे प्रतीकों को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में क्या हुआ?

दरअसल विवाद की शुरुआत दिल्ली में कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया था। कार्यक्रम में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में वंदे मातरम के गायन के दौरान सोनिया गांधी के कुछ इशारों और बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बना दिया।

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि वंदे मातरम के गायन को लेकर आपत्ति जताई गई और इसे रोकने की कोशिश हुई। इसी आरोप के आधार पर बीजेपी की ओर से कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। मामले को लेकर दिल्ली में शिकायत भी सामने आई है, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Continue reading on the app

नशे के खिलाफ CBN का बड़ा एक्शन, 1031 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा किया जब्त, तस्कर फरार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्यप्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1031 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। रविवार को CBN प्रथम खंड की टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए यह खेप जब्त की। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जानकारी अनुसार, CBN की टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी में डोडाचूरा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने चित्तौड़गढ़ के पालचा-उदपुरा मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। रविवार सुबह टीम को संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। जिसके बाद तत्काल ही अधिकारियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने सरकारी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कार

जिसके बाद CBN अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर गाड़ी को रोक लिया। हालांकि, भारी बारिश, घने अंधेरे और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाते हुए वाहन में सवार तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए।.

1031 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त

फरार तस्करों के वाहन को सुरक्षा कारणों के चलते CBN के नीमच कार्यालय लाया गया। वहां अधिकारियों ने वाहन की सघन तलाशी ली, जिसमें HDPE प्लास्टिक की 51 बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में कुल 1,031.580 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ था। अधिकारियों ने डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

फरार तस्करों की तलाश तेज, CBN ने शुरू की गहन जांच

CBN की ओर से मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य फरार आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ इस पूरे अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क, नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही, तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: नई वीडियो..कैसे मची भगदड़? | Ujjain Mahakaleshwar stampede | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:11:55+00:00

Flood News: यूपी में बाढ़ से हाहाकार ! UP Flood | Prayagraj | Varanasi | Bahraich | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers