Responsive Scrollable Menu

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

Continue reading on the app

महाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, पालघर में सभी स्कूल बंद

महाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, पालघर में सभी स्कूल बंद

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video:'तू भागा क्यों नहीं...' ईशान के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा, गावस्कर ने बताया किसकी गलती

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से भले ही बेनतीजा रहा, लेकिन मैच के दौरान ईशान किशन का रनआउट सबसे बड़ी चर्चा बन गया। खास बात यह रही कि टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 बनने के कुछ घंटे बाद ही ईशान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके रनआउट पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी और गलती ईशान किशन की बताई।

भारतीय पारी के दौरान ईशान किशन ने तेजी से पहला रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने रन लेने से साफ इनकार कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और ईशान वापस लौटने की कोशिश में रनआउट हो गए। वह सिर्फ 2 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए।

ईशान किशन के रन आउट पर विवाद
इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि आखिर गलती किसकी थी। कई लोगों ने अभिषेक शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान साफ कहा कि इसमें अभिषेक की कोई गलती नहीं थी।

गावस्कर ने कहा, 'इस फॉर्मेट में हर बल्लेबाज जल्दी से जल्दी खाता खोलना चाहता है। लेकिन यह अभिषेक शर्मा की गलती नहीं थी। पूरी तरह ईशान किशन की ही गलती थी।'

अभिषेक के साथ बहस स्टम्प माइक में रिकॉर्ड
रन लेने से इनकार करते हुए अभिषेक शर्मा की आवाज भी स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई। उन्होंने ईशान से कहा कि क्या कर रहा है? लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ईशान रनआउट हो गए।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़कर भारत का स्कोर 189 तक पहुंचाया। हालांकि भारतीय पारी खत्म होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत कवर बिछा दिए, लेकिन बारिश लगातार जारी रही। खिलाड़ी रात 9 बजे (स्थानीय समय) तक इंतजार करते रहे, जो पांच ओवर का मैच कराने की अंतिम समय सीमा थी। 

आखिरकार अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया और दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया। बारिश की वजह से दर्शकों को भारत की गेंदबाजी देखने का मौका नहीं मिल सका, जबकि ईशान किशन का रनआउट पूरे मैच की सबसे चर्चित घटना बन गया।

Thu, 02 Jul 2026 11:04:30 +0530

  Videos
See all

Mumbai Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी, समुद्र में 4 मीटर से ऊंची लहरें उठने का अलर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:15:06+00:00

बैरिकेड तोड़ उडी कार! नीचे पुल पर सरियों में घुसी #aajtak #shorts #viral #viralvideo #ataltunnel #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:15:19+00:00

UP News: BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का कृष्ण जन्मभूमि पर बड़ा बयान | Mathura |Banke Bihari #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:15:36+00:00

Jaipur से लोकमंथन-2026 का आगाज़..CM Bhajan Lal Sharma ने किया बड़ा ऐलान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T08:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers