Responsive Scrollable Menu

DDA Karamjeevi Awas Yojana: पहले ही दिन 661 फ्लैट बुक, 25 प्रतिशत छूट के साथ नरेला में घर पाने की मची होड़

DDA Karamjeevi Awas Yojana: उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष टी.एस. संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस योजना के तहत पहले दिन ही 1,218 में से 661 फ्लैटों की बुकिंग हो गई. अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह मजबूत प्रतिक्रिया नरेला में डीडीए के आवासों की बढ़ती मांग और किफायती, तुरंत रहने योग्य घर उपलब्ध कराने की डीडीए की पहल पर खरीदारों के भरोसे को दर्शाती है.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू हुई बुकिंग

इस योजना के तहत बुकिंग रविवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (एफसीएफएस) आधार पर शुरू हुई. डीडीए ने कहा, “1-बीएचके श्रेणी में प्रतिक्रिया विशेष रूप से जबरदस्त रही, जो घर खरीदारों और कामकाजी पेशेवरों के बीच किफायती आवास की मजबूत मांग को दर्शाती है.”

नरेला में लगातार बढ़ रही आवास की मांग

यह शानदार प्रतिक्रिया पिछले कुछ महीनों में नरेला में डीडीए की मजबूत आवास बिक्री के बाद आई है और इससे यह भी पता चलता है कि नरेला सब-सिटी एक पसंदीदा आवासीय गंतव्य के रूप में उभर रही है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए ने 1,284 फ्लैट बेचे, जिससे 1,020 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ. इनमें अकेले नरेला में 1,153 फ्लैट बिके, जो कुल बिक्री का लगभग 90 प्रतिशत है.

25 प्रतिशत की सीधी छूट

बयान में कहा गया कि कर्मजीवी आवास योजना 2026 का उद्देश्य कामकाजी पेशेवरों के लिए घर का मालिक बनना अधिक किफायती और आसान बनाना है. साथ ही, यह राष्ट्रीय राजधानी में सुनियोजित और समावेशी शहरी विकास के प्रति डीडीए की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है. योजना के तहत डीडीए ने नरेला के सेक्टर ए1-ए4 के पॉकेट-11 में 1,218 तैयार फ्लैटों की पेशकश की है. इन फ्लैटों पर सीधे 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

33.40 लाख से शुरू होगी 1-बीएचके की कीमत

योजना में 1-बीएचके, 2-बीएचके और 3-बीएचके फ्लैट शामिल हैं. छूट के बाद 1-बीएचके फ्लैट की कीमत 33.40 लाख रुपए, 2-बीएचके की कीमत 75.55 लाख रुपए और 3-बीएचके की कीमत 1.065 करोड़ रुपए से शुरू होती है. यह योजना विशेष रूप से सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कॉरपोरेट, व्यवसाय, उद्यमिता और पेशेवर क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है. इसके तहत उन्हें दिल्ली में तुरंत रहने योग्य घर खरीदने का आकर्षक अवसर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: DDA New Housing Scheme 2026: मात्र 9.60 लाख में मिल रहा है दिल्ली में अपना फ्लैट, 25 प्रतिशत तक की भारी छूट

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

UGC-NET 2026: अंग्रेजी-कॉमर्स और सोशियोलॉजी का दोबारा होगी परीक्षा, NTA ने गलतियां पाए जाने पर लिया फैसला

UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए परीक्षाएं दोबारा होगी. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इन तीन विषयों के प्रश्न-पत्रों में कई गलतियां पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया. इन विषयों की दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. NTA ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है. .

NTA के तहत, इन तीन विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण से संबंधित गलतियां सामने आई हैं. इसके साथ कुछ सवालों के भाषा में गलतियां, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत सामने रखे. दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के उपयोग जैसी खामियां भी सामने आईं. 

सितंबर में दोबारा परीक्षा होगी 

अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर 2026 होगी. इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी.  

कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को होगी. वहीं दोपहर 3 बजे से शाम से 6 बजे तक होगी. 

समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. 

84 विषयों के नतीजे तय समय पर

NTA ने साफ कर दिया. 84 विषयों की आंसर की चैलेंज प्रक्रिया जारी की गई, इनमें परिणाम तय कार्यक्रम के  तहत ऐलान होंगे. इन 84 विषयों के JRF,असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया पर तीन विषयों   की दोबारा परीक्षा का किसी तरह असर नहीं पड़ेगा. 

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को दुविधा में डाला, अब कैसे होगी साई सुदर्शन की वापसी?

साई सुदर्शन पिछले करीब 1 साल से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की पोजिशन पर खेल रहे थे लेकिन अभी तक खुद को स्थापित नहीं कर सके थे. देवदत्त पडिक्कल की इस एक पारी ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है. Sun, 16 Aug 2026 23:04:59 +0530

  Videos
See all

Ajit Doval News: NSA डोभाल ने खोला ऑपरेशन सिंदूर का पूरा राज #shorts #ajitdoval #pakistan #nsadoval #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T19:44:42+00:00

Etawah News: बेटा-बेटी सब थे... फिर भी लावारिस मरा इटावा का करोड़पति! Heart Breaking | Saifai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers