शेयर बाजार में जुलाई महीने में आ सकती है बड़ी तेजी, जानिए निवेशकों के लिए क्यों है कमाई का मौका
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: गुरुवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, श्रवण नक्षत्र दिलाएगा धन और करियर में तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय और तृतीया तिथि. इससे खास संयोग बन रहा है. आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक द्वितीय तिथि रहने वाली है. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं, नक्षत्रों की बात करें तो आज सुबह 09:27 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रभावित रहेगा. इसके बाद श्रावण नक्षत्र शुरू होगा. आज चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर करेंगे. इससे कई राशियों के समीकरणों में सुधार देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज गुरुवार का दिन करियर और बिजनेस में बदलावों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. आज आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग और शंख योग बन रहा है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल 2 जुलाई 2026.
पढ़ें आज का राशिफल 2 जुलाई 2026 (Today Horoscope 2 July 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. प्रगति का योग बन रहा है. मान-सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आज पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. समस्याओं का समाधान होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को धन की स्थिति अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बना हुआ है. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगो के लिए आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलने के योग है. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आज आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. आज कोर्ट-कचहरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातक जो लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहे हैं. आज मान सम्मान मिलेगा और आज आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
आज तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. माली स्थिति में सुधार होगा और नौकरी मिल सकती है. आज के दिन प्रमोशन मिल सकता है. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. इन लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इन्हें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा. आज के दिन लेखन कार्य से धन मिलेगा. आज पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. इन लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज किसी दूर देश की यात्रा होगी या तैयारी कर सकते हैं. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे और छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. इन लोगों को आवेश में आकर कोई काम नहीं करना चाहिए. वाणी से धन लाभ होने का योग है. आज अपने समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





