ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक अल्टीमेटम, 5 लाख दो वरना नीले ड्रम में मिलेगी लाश
महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामला: बिहार-हरियाणा के तीन सॉल्वर गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ में हुई थी डील
Maharashtra TET paper leak: महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2026) पर संकट के बादल छा गए। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर पेपर लीक करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से परीक्षा के चार असली प्रश्नपत्र बरामद किए हैं। पेपर लीक की पुष्टि होते ही शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।
डेढ़ करोड़ में हुई थी सौदेबाजी
पुलिस की तफ्तीश में एक अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी आकाश कुमार और राजीव शाह, तथा हरियाणा के रहने वाले धीरज कुमार के रूप में हुई है। ये अपराधी दिल्ली से प्रश्नपत्र लीक करवाकर महाराष्ट्र लाए थे।
पूछताछ में सामने आया है कि इन प्रश्नपत्रों को परीक्षार्थियों के बीच डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की पूरी डील हो चुकी थी। इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी बिहार का ही निवासी बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसआईटी की टीमें मामले की तह तक जाने के लिए अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।
आरोपियों के पास से प्रश्नपत्रों के अलावा कई मोबाइल फोन, बैंक कार्ड और बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बरामद प्रश्नपत्रों को असली माना है, जिसके बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















