Electric SUV: महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च, 3 स्क्रीन और नए स्मार्ट फीचर्स मिले; जानें कीमत
Electric SUV: महिंद्रा ने भारत में बीई 6 स्पोर्टेक को नए अपडेट और कई स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये (BaaS) है। नए लाइन-अप में लॉन्च एडिशन और बीई 6 स्पोर्टेक फोर जैसे मॉडल शामिल हैं। इससे पहले कंपनी बीई 6 के Formula E और Batman Edition भी पेश कर चुकी है। नए स्पोर्टेक वर्जन में टेक्नोलॉजी, फीचर्स और डैशबोर्ड लेआउट में भी बदलाव किए गए हैं।
लॉन्च एडिशन का डिजाइन
बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें नया पेंट स्कीम दिया गया है। रियर सेक्शन पर लॉन्च एडिशन बैज और BE 6 लेटरिंग मिलती है। टेललाइट्स के जरिए टेलगेट पर मैसेजिंग दिखाने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी ने BE 6 Freedom Edition को भी पेश किया है, जिसमें खास ऑरेंज पेंट स्कीम मिलती है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसका नया तीन-स्क्रीन सेटअप है। इसमें पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दी गई है, जिसका इस्तेमाल गेमिंग और कराओके के लिए किया जा सकता है। सेंटर कंसोल पर Sporteq प्लाक भी दी गई है।
SUV में TEQ_Me फीचर ड्राइवर की पहचान कर उसकी पर्सनल प्रोफाइल अपने आप लोड करता है। वहीं, Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ TEQ_Talk और TEQ_xting फीचर मिलते हैं, जिसकी मदद से टेलगेट डिस्प्ले पर कस्टम मैसेज दिखाया जा सकता है। मौजूदा Mahindra इलेक्ट्रिक SUVs में Google Gemini Integration जनवरी 2027 से OTA अपडेट के जरिए मिलने की पुष्टि कंपनी ने की है।
ड्राइविंग और सेफ्टी फीचर्स
बीई 6 स्पोर्टेक में TEQ_Drive के तहत कस्टम ड्राइव मोड, Tribe Drive, Drift Mode, एक्सीलरेशन बूस्ट और Revive SOS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Revive SOS बैटरी 0 प्रतिशत होने पर नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए 13 किमी तक की अतिरिक्त पावर दे सकता है। इसका इस्तेमाल वाहन की पूरी लाइफ में अधिकतम पांच बार किया जा सकता है।
इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए एयरबैग, ESP और ADAS का सूट दिया गया है।
बैटरी और कीमत
बीई 6 स्पोर्टेक में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। 79kWh बैटरी के साथ MIDC रेंज 683 किमी तक बताई गई है।
BaaS विकल्प केवल ONE और TWO वेरिएंट के 59kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। इसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होता है।
वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ONE BaaS ₹11.45 लाख, TWO BaaS ₹12.95 लाख, THREE ₹21.95 लाख से ₹22.95 लाख, THREE+ ₹23.95 लाख से ₹24.95 लाख, FOUR ₹26.95 लाख, Launch Edition ₹26.95 लाख, FE ₹24.45 लाख और FE FOUR ₹26.95 लाख।
(मंजू कुमारी)
राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के भोजन पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट के वकील बोले- ऐसा खाना कैदियों को भी नहीं दिया जाता
सुप्रीम कोर्ट के वकील अशोक अग्रवाल ने राजस्थान के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भोजन की न तो क्वालिटी ठीक है और न ही पोषण, जो जेल के कैदियों को भी नहीं मिलता.
The post राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के भोजन पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट के वकील बोले- ऐसा खाना कैदियों को भी नहीं दिया जाता appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
