Responsive Scrollable Menu

UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द:NTA ने माना पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं; एग्जाम की नई तारीखें जारी

UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी आज ही जारी की थी आंसर-की NTA ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इन तीन विषयों (सब्जेक्ट्स) की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी। लगातार विवादों में रहा है NTA NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था।

Continue reading on the app

Pickup Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर से उठा पर्दा, जानें कीमत और किसे देगी टक्कर

Pickup Truck: महिंद्रा ने अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.79 लाख रखी गई है। यह पिकअप 2023 में पेश किए गए ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है और इसे Scorpio N के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा हिलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस जैसे पिकअप ट्रकों से होगा।

कीमत और लॉन्च
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की शुरुआती कीमत ₹19.79 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इसे अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कीमत के मामले में यह अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे नजर आती है, क्योंकि टोयोटा हिलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस की शुरुआती कीमतें ₹25 लाख से अधिक हैं।

दमदार है एक्सटीरियर डिजाइन
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को मस्कुलर और रफ-टफ डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में L-शेप DRL सिग्नेचर के साथ हाई-सेट LED हेडलैंप मिलते हैं। सामने चौड़ी हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है, जिस पर कॉन्ट्रास्टिंग एक्सेंट नजर आते हैं। बोनट के आगे Scorpio वर्डमार्क दिया गया है।

इसके अलावा, फ्रंट बंपर में महिंद्रा लेटरिंग वाली मस्कुलर स्किड प्लेट, मेश डिजाइन वाला एयर डैम और LED फॉग लैंप दिए गए हैं।

डबल-कैब डिजाइन और ऑफ-रोड लुक
साइड प्रोफाइल की बात करें तो स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को डबल-कैब कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें ऑफ-रोड टायरों के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील, चौड़ी साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स और आकर्षक किंक्ड बेल्टलाइन दी गई है।

पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप मिलते हैं, जिनमें C-शेप का लाइट सिग्नेचर दिया गया है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन एक प्रीमियम लाइफस्टाइल पिकअप के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग क्षमता को भी दर्शाता है।

प्रीमियम होगा इंटीरियर
बाहरी डिजाइन के मुकाबले स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का केबिन काफी प्रीमियम नजर आता है। डैशबोर्ड के बीच AC वेंट्स के बीच एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके नीचे क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और कई फिजिकल बटन मिलते हैं।

ड्राइवर के सामने तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। ट्रांसमिशन टनल पर भी कई फिजिकल कंट्रोल मौजूद हैं।

फीचर्स की बात करें तो इसमें Wireless Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टेरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

इंजन और पावर
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में महिंद्रा के मौजूदा इंजन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि अलग-अलग बाजारों के अनुसार पावरट्रेन में बदलाव संभव है।

इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो करीब 200 bhp की पावर देने में सक्षम होगा। वहीं, 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन करीब 450 Nm का टॉर्क दे सकता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाने की उम्मीद है।

ऑफ-रोडिंग क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें महिंद्रा का 4XPLOR 4WD सिस्टम भी दिया जा सकता है। अगर कंपनी इसे इसी पावरट्रेन और कीमत के साथ लॉन्च करती है, तो Scorpio Lifestyler भारतीय लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में टोयोटा हिलक्स और Isuzu D-Max V-Cross के लिए एक मजबूत चुनौती बन सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को दुविधा में डाला, अब कैसे होगी साई सुदर्शन की वापसी?

साई सुदर्शन पिछले करीब 1 साल से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की पोजिशन पर खेल रहे थे लेकिन अभी तक खुद को स्थापित नहीं कर सके थे. देवदत्त पडिक्कल की इस एक पारी ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है. Sun, 16 Aug 2026 23:04:59 +0530

  Videos
See all

Black And White Podcast With Anjana Om Kashyap: Rahul Gandhi | PM Modi | Air India | PEW Survey #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T17:45:07+00:00

India America Relations: भारत को लेकर Donald Trump के दिमाग में क्या चल रहा है? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T17:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers