Responsive Scrollable Menu

9 जुलाई को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई, भारत की ओर से ये प्रतिनिधि होंगे शामिल?

ईरान के राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र पर कई दशकों तक मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से दुनिया भर में हलचल मच गई थी। वहीं उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम 9 जुलाई को रखा गया है, जिसके लिए दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इसी क्रम में भारत के प्रमुख नेताओं को भी निमंत्रण मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईरान ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिवंगत सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। यह जानकारी भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से सामने आई है, जो भारत-ईरान संबंधों के महत्व को दिखाती है।

अमेरिका-इजरायल के हमलों में हुआ था अयातुल्ला खामेनेई का निधन

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों में अयातुल्ला खामेनेई का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। यह निमंत्रण दोनों देशों के बीच लगातार बने राजनयिक संबंधों को दिखाता है।

अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम शहरों में विशेष कार्यक्रम होंगे। ईरान की सरकारी मीडिया आईआरएनए के अनुसार, अंतिम विदाई में करीब 1.2 करोड़ से 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे तेहरान में सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही भी सीमित रहेगी, ताकि व्यवस्था बनी रहे।

4 और 5 जुलाई को तेहरान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 और 5 जुलाई को तेहरान स्थित इमाम खुमैनी मोसाला प्रार्थना हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 6 और 7 जुलाई को राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के शहर कोम में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शिया समुदाय की गहरी आस्था और दिवंगत नेता के प्रति सम्मान का प्रतीक होगी। कार्यक्रम का अंतिम चरण 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में पूरा होगा, जहां दिवंगत नेता को शिया मुसलमानों के आठवें इमाम, इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अयातुल्ला खामेनेई का निधन 86 वर्ष की उम्र में हुआ। उन्होंने पिछले 36 वर्षों तक ईरान पर मजबूत पकड़ के साथ शासन किया, जिससे वे देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण नेता बन गए।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

ताजा आईसीसी खिलाड़ी रैंकिंग में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं।

बता दें कि आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी नई रैंकिंग में ईशान किशन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ अंक रेटिंग हासिल की हैं। उनकी यह सफलता इस वर्ष खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का नतीजा मानी जा रही हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी विस्फोटक पारी के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा लगभग एक वर्ष तक टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। हालांकि अब वह ईशान किशन से केवल सात अंक पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि के साथ ईशान किशन भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर-1 स्थान हासिल किया हैं। इससे पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद आयरलैंड के कई खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा मिला हैं। टीम के कप्तान लोर्कन टकर चार स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रॉस अडायर छह स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भी आयरलैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने शानदार प्रदर्शन का लाभ उठाया हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ श्रृंखला में चार विकेट लेकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की और अब 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत के शिवम दुबे तीन स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं आयरलैंड के गैरेथ डेलानी और हैरी टेक्टर भी क्रमशः 24वें और 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रैविस हेड पहली बार दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में हैरी ब्रूक और जो रूट के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने का असर उनकी रैंकिंग पर भी दिखाई दिया हैं। हैरी ब्रूक दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में फिर से अकेले नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर मिली जीत का असर उसके खिलाड़ियों की रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दिया हैं। रचिन रविंद्र सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेरिल मिचेल 11वें, डेवोन कॉनवे संयुक्त रूप से 15वें और टॉम लैथम संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ गेंदबाजी रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ और केमार रोच को भी श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला हैं। शमार जोसेफ संयुक्त रूप से 14वें और केमार रोच 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले टेस्ट हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर अपने करियर का खत्म किया है।
Wed, 01 Jul 2026 22:03:18 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Bus Fire: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी भीषण आग, रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:15:27+00:00

Ram Mandir | ‘चंपत राय जैसे बड़े चोर…’ #aajtak #shorts #rammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:15:18+00:00

India Pakistan Talks: भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का Congress नेता Saifuddin Soz ने किया समर्थन #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:16:46+00:00

Anjana Om Kashyap | बिस्किट चुराना इतना बड़ा अपराध? #Viral #Aajtak #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers