Responsive Scrollable Menu

पूर्णिया का फेमस मटका लस्सी, शुद्ध दही और ड्राई फ्रूट, हर घूट में मिलेगी ताजगी

Purnia Famous Matka Lassi: कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के मौसम में अगर आप कुछ देसी, ठंडा और सेहतमंद पीना चाहते हैं, तो शुद्ध दही से बनी मटका लस्सी से बेहतर विकल्प कुछ और नहीं हो सकता. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है. इसके साथ शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है. अगर आप पूर्णिया में हैं और लस्सी के इस असली देसी स्वाद की तलाश कर रहे हैं, तो आपको पॉलीटेक्निक चौक स्थित ‘पप्पू जी की दुकान’ जरूर जाना चाहिए.

Continue reading on the app

जैस्मिन भसीन ने खतरों के खिलाड़ी में अपनी याददाश्त जाने को लेकर दिया रिएक्शन, बताया क्या-क्या हुआ था स्टंट के दौरान

Jasmin Bhasin Reaction on KKK Stunt: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों कलर्स के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron ke Khiladi 15) में स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने शो में बहुत ही खतरनाक स्टंट किया था, जिसके बाद उनकी कुछ देर के लिए याद याददाश्त चली जाती है और उन्हें यह तक नहीं याद रहता है कि उन्होंने कौन सा स्टंट किया था और वह यहां पर क्या कर रही हैं. इसी डरावने एक्सपीरियंस को लेकर एक्ट्रेस ने अब अपनी रिएक्शन दिया है और बताया कि उस दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ था. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

याददाश्त जाने को लेकर दिया रिएक्शन

जैस्मिन भसीन ने हाल में मीडिया से बात की उन्होंने बताया कि स्टंट के तुरंत बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है. यहां तक कि आज भी उन्हें उस स्टंट के कुछ हिस्से भी याद नहीं हैं. उनके मुताबिक, वह एक्सपीरियंस उनके लिए बहुत अजीव और इमोशनल था. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर पर चोट का हल्का असर हुआ था, जिसे 'कनकशन' कहा जाता है. उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत ही अजीब अनुभव था. मुझे स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है.उस उनुभव के बारे में मुझे आज भी याद नहीं है. डॉक्टरों ने बताया कि मुझे हल्का 'कनकशन' हुआ है. डॉक्टरों ने मुझे 72 घंटे तक पूरा आराम करने की सलाह दी.'

क्या था स्टंट

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट्स को कई अलग-अलग तरह के खतरनाक स्टंट करने के लिए दिए जाते हैं. इसी दौरान जैस्मिन ने फायर रिंग और पानी वाला खतरनाक स्टंट किया था. उस दौरान वह अपने आप को संभाल नहीं पाई और पूरी तरह  डर गई और कुछ टाइम के लिए उनकी याददाश्त चली गई थी. इस स्टंट की सबसे परेशान करने वाली बात यह थी. उन्हें स्टंट खत्म होने के बाद की कुछ भी ठीक से याद नहीं आ रहा था. 

रोहित शेट्टी और टीम का जैस्मिन ने किया शुक्रिया

वहीं, जैस्मिन ने बताया कि उस मुश्किल समय में  उनका साथ देने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी, चैनल, प्रोडक्शन हाउस और मेडिकल स्टाफ का पूरा सपोर्ट मिला. इसके लिए उन्होंने सभी का दिल से शुक्रिया अदा किया.उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में पूरी टीम उनके साथ खड़ी रही. जैस्मिन ने कहा, 'रोहित सर, चैनल और प्रोडक्शन हाउस सभी ने बहुत सपोर्ट किया और मदद की.' उनका कहना है कि शो की टीम ने उनकी सिक्योरिटी और हेल्थ का पूरा ख्याल रखा. 

 ये भी पढ़ें: आवारापन 2 की बंपर सक्सेस पर भावुक हुए इमरान हाशमी, फैंस के नाम लिखा दिल छू लेने वाला नोट

शो से बहुत कुछ सीखा

जैस्मिन ने कहा कि सेफ्टी टीम और डायरेक्टर्स ने भी उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा, और सेफ्टी टीम और डायरेक्टर्स ने भी बहुत सपोर्ट किया और लगातार मुझ पर नजर रखी. यह एक्सपीरियंस भावनात्मक रूप से मुश्किल था, लेकिन इसने मुझे अपने बारे में बहुत कुछ सिखाया.'

तीसरी बार खतरों से खेल रही हैं जैस्मिन

आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी' दो बार इस शो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' और 'बिग बॉस 14' जैसे पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. 'बिग बॉस 14' में लोगों ने उनके एटीट्यूड को काफी पसंद किया था. अब वह खतरों के खिलालड़ी 15 में खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही है, जिसके लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने?

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

Leicestershire vs Middlesex Final: वनडे कप का फाइनल अगले महीने खेला जाएगा. हालांकि, उसके फाइनल की लाइन-अप अभी से तय हो गई है. Mon, 17 Aug 2026 08:05:36 +0530

  Videos
See all

Udhampur News: रामनगर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन! | Security Forces | Indian Army | Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:45:16+00:00

Viral Video | मंदिर में मामूली बात पर मचा बवाल, जमकर मारपीट! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers