Responsive Scrollable Menu

Rakul Preet Singh की फिल्म Jaya Janaki Nayaka का YouTube पर रिकॉर्ड, 1 Billion Views पाने वाली बनी पहली Movie

साल 2017 में आई तेलुगु फिल्म 'जया जानकी नायका' ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रकुल प्रीत सिंह और बेलमकोंडा श्रीनिवास की इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन को यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दुनिया भर में यह रिकॉर्ड बनाने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। इस बड़ी कामयाबी से खुश होकर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि अगर हम इस संख्या की तुलना सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों से करें, तो यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। यह वाकई हैरान करने वाला और शानदार है।

फिल्म के फ्लॉप होने की खबरों को बताया गलत

रकुल ने बताया कि उन्हें इस फिल्म को मिल रहे अच्छे व्यूज के बारे में पता तो था, लेकिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूना उनके लिए भी एक बड़ा सरप्राइज था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह सच है या नहीं, इसे देखने के लिए वह खुद यूट्यूब पर गईं। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट पर चल रही उन खबरों को गलत बताया जिनमें इस फिल्म को फ्लॉप कहा गया था। रकुल ने साफ किया कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब भी इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और पूरी टीम ने इसकी सफलता का जश्न मनाया था।
 

इसे भी पढ़ें: Ladies & Ladies Toxic Teaser: यश की फिल्म की फीमेल लीड्स का फर्स्ट लुक देखकर खुश नहीं हैं फैंस, क्यों?


फिल्मों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि साल 2020 में कोरोना महामारी के बाद से साउथ की फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दर्शक मिलने लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फिल्म की सफलता के बाद आने वाले समय में फिल्मों और मेकर्स के लिए नए रास्ते खुलेंगे। रकुल ने कहा कि अभी ओटीटी की दुनिया में सीमित विकल्प हैं, लेकिन यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के मजबूत होने से नए मेकर्स को अपनी फिल्में लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में ऐसी छोटी फिल्में या त्योहारों वाली फिल्में जिन्हें थिएटर नहीं मिल पाते, वे सीधे यूट्यूब पर भी रिलीज की जा सकेंगी।

Continue reading on the app

Market Outlook: जुलाई में शेयर बाजार में आएगी तेजी? पिछले 25 साल का रिकॉर्ड दे रहा बड़ा संकेत

Market Outlook: क्या जुलाई शेयर बाजार के लिए गेमचेंजर साबित होगा? पिछले 25 साल के आंकड़े बताते हैं कि यह महीना निफ्टी के लिए सबसे मजबूत महीनों में रहा है। अब एक्सपर्ट्स ने मौजूदा हालात, टेक्निकल संकेत और अहम स्तरों के आधार पर जुलाई का पूरा आउटलुक बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 ऑक्शन में बिके विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर, किसे-कितने पैसे मिले?

DPL 2026 Auction Full List Of Sold Unsold Players:दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ. ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. तेजस्वी दहिया, हिम्मत सिंह जैसे प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हुई तो विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर भी बोली लगी. Wed, 1 Jul 2026 20:13:15 +0530

  Videos
See all

Aaj Tak Live: पाकिस्तान से बातचीत को तड़प रहे ये भारतीय | Shehbaz Sharif | Asim Munir | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:14:40+00:00

India Vs England Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:12:35+00:00

जापान: युवा मेयर की छुट्टी पर बवाल क्यों [Pregnant Mayor trolled over maternity leave.] #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:11:16+00:00

IND vs ENG 1st T20 Match: करारी हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू संभव? | Team India | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers