Responsive Scrollable Menu

खामनेई के जनाजे से पहले मोदी ने ईरान फोन घुमाया, क्या बात कर ली?

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिश्कियान से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान ईरान के राष्ट्रपति प्रदेशयान ने हाल के घटनाक्रम और आगे की रणनीति की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी। इसके जवाब में पीएम मोदी ने क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया और कहा कि सभी विवादों का हल सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकल सकता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इलाके में लंबे समय तक शांति और स्थिरता बनी रहे। इसके लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। साथ ही समुद्री रास्तों से जहाजों की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिना किसी रुकावट के चलता रहे यह भी बेहद अहम है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने समुद्री रास्तों पर जोर दिया। बातचीत का बड़ा मुद्दा एक तरह से होर्मुज रहा। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत, 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में आवाजाही की स्वतंत्रता पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए और देखा जाए तो इसकी वजह भी बेहद अहम है। दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी होमस से होकर गुजरता है। भारत भी अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से इसी रास्ते के जरिए मंगाता है। हालिया संघर्ष के दौरान यही चिंता सबसे बड़ी थी क्योंकि ईरान की ओर से कई बार हुरमुस बंद करने की चेतावनी दी गई थी। इसी वजह से पूरी दुनिया की नजर इस समुद्री रस्ते पर टिकी हुई थी। इस दौरान भारत आने जाने वाले जहाजों की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा बन गई। कई भारतीय जहाजों को अतिरिक्त सुरक्षा के साथ सफर करना पड़ा। और सबसे बड़ी बात भारत ने इस पूरे संकट के दौरान सिर्फ बयान नहीं दिए बल्कि लगातार ईरान के साथ संपर्क बनाए रखा। प्रधानमंत्री मोदी संघर्ष के बाद दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से बात कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत का बड़ा खेल, अचानक अमेरिका जा रहे मोदी, टेंशन में चीन

वहीं विदेश मंत्री जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची के बीच कई बार बातचीत हुई। इसके अलावा ब्रिक्स में विदेश मंत्रियों, ऊर्जा मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठकों में भी दोनों देशों के बीच लगातार संवाद जारी रहा। हालांकि ईरान की ओर से भी जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति विदेशयान ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को लेकर भारत के रुख और प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा जहां ताकत के बजाय बातचीत और कूटनीति से समस्याओं का समाधान निकले। 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी समेत कहां कैसा रहेगा कल मौसम?

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है, हालांकि अभी भी कुछ इलाकों में मानसून का इंतजार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार (2 जुलाई) के लिए देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. देश के कुछ इलाकों में  बारिश का ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है. उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कल यानी गुरुवार के लिए भी राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

देश के 19 राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानी 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान आने की संभावना है. जिससे 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उधर उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण का असर देखने को मिल रहा है. जो ऊंचाई के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकने लगा है. इसके साथ ही गुजरात के सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण भी लगातार बन रहा है.

दिल्ली-यूपी में कल कैसे रहेगा मौसम?

कल यानी गुरुवार (2 जुलाई) को राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है. जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार-झारखंड के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उधर बिहार और झारखंड के भी कई जिलों में कल (2 जुलाई) को भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में गुरुवार को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, श्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज और हजारीबाग में भी कल भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

ETPL: जिस टीम को खरीदा, उसका ही कप्तान बना दिग्गज खिलाड़ी, SRH का स्टार भी है मालिक

यूरोप में शुरू हो रही नई टी20 लीग में 6 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से एक को भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने खरीदा है. वहीं एक टीम को साउथ अफ्रीका के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें से 2 इस लीग में खेलते हुए दिखेंगे. Wed, 01 Jul 2026 19:03:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:भारत बना मिसाइल तकनीक का महाबली | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T13:41:03+00:00

Iran America War Update: बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, इज़राइल में सीरियल धमाके। Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T13:43:14+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें |Trump | Netanyahu | Hormuz | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T13:42:03+00:00

Ram Mandir Donation Row | जेल में आरोपी घर से मिल रहे लाखों रुपए! #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T13:43:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers