दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने लड़की की तस्वीरें खींची:यात्रियों से मारपीट की; आरोप- फोटो डिलीट करने कहा तो बंदूक तानी, सस्पेंड हुआ
दिल्ली मेट्रो में का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग CISF के जवान से छीना-झपटी करते दिखाई दे रहे हैं। लोग उसका फोन छीन लेते हैं। कुछ लोग कॉलर पकड़कर खींचते भी दिखे। दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की ने आरोप लगाया है कि CISF जवान ने चोरी-छिपे उसके फोटो लिए। जब उसने जवान से पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। हालांकि फोन की जांच करने पर उसमें लड़की के कई फोटो मिले। जब लड़की ने फोटो डिलीट करने कहा, तो हंगामा बढ़ गया। मेट्रो में सफर कर रहे लोगों ने जवान से उसका फोन छीन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जवान ने यात्रियों पर बंदूक तान दी थी। घटना शनिवार देर रात दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुई। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। CISF सूत्रों के मुताबिक, घटना सामने आने के कुछ ही समय बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। CISF जवान का फोन, जिसमें कई तस्वीरें थीं… जवान के फोन में फोटो देखकर भड़की लड़की वायरल वीडियो में मेट्रो यात्री CISF अधिकारी से सवाल करते नजर आ रहे हैं। CISF अधिकारी ने शुरुआत में फोटो लेने से इनकार किया। गैलरी देखने पर पता चला कि अधिकारी ने लड़की की तस्वीरें ली थीं। इस पर विवाद बढ़ गया। लड़की को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, “यह क्या है? मेरी फोटो डिलीट करो।” रात 12:40 बजे PCR कॉल मिली, शिकायत दर्ज नहीं कराई मेट्रो पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को रविवार रात करीब 12:40 बजे घटना की सूचना देने वाली PCR कॉल मिली थी। यात्रियों, जिनमें एक लड़की ने बताया कि CISF अधिकारी उसकी बिना अनुमति फोटो ले रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद मामले की जानकारी CISF अधिकारियों को दी गई। ----------------- ये खबर भी पढ़ें CRPF जवान पर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान पर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में रहता है। बच्ची की मां ने 15 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…
Rajasthan Weather: Dholpur में जलभराव से बेहाल सड़कें, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें| SHORTS
Rajasthan Weather: Dholpur में जलभराव से बेहाल सड़कें, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें| SHORTS राजस्थान के धौलपुर जिले में पिछले कुछ घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश आफत का सबब बन गई है, जिसके चलते पूरे शहर की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। इस भारी बारिश और मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Dholpur (Rajasthan): Due to heavy rainfall in Dholpur, waterlogging was seen on the roads. Dholpur heavy rainfall,Rajasthan weather update,Dholpur waterlogging roads,Monsoon flooding RajasthanTraffic jam Dholpur rainNormal life disrupted, Inundated streets DholpurFlash floods Rajasthan ,Heavy downpour, Dholpur Commuter issues rainwater #DholpurRain #RajasthanWeather #Waterlogging #MonsoonUpdates #DholpurFloods #HeavyRainfall #RainHavoc ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat








