Responsive Scrollable Menu

अप्रैल 2027 से लागू होंगे लोन से जुड़े नए नियम, RBI ने जारी किया ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक मांगा फीडबैक

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) लोन से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। लोन और एडवांस पर ब्याज दरों को लेकर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए गए हैं।  जिसपर आरबीआई ने 11 सितंबर तक मांगा गया है। नागरिक अपनी राय ईमेल या आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर साझा कर सकते हैं। हितधारकों की राय की समीक्षा के बाद नियमों को लागू करने का फैसला लिया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ने रेगुलेटेड एंटिटीज (REs) के लिए लोन और एडवांस पर ब्याज दरों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य मॉनेटरी पॉलिसी का अक्सर ठीक से लागू करना और क्रेडिट रिस्क की सही कीमत तय करना है। साथ ही उधर लेने वालों के निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाला व्यवहार सुनिश्चित करना है। लोन और एडवांस पर ब्याज दरों से जुड़ा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क कमर्शियल बैंकों पर 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा। 

फिक्स्ड फ्लोटिंग रेट का प्रस्ताव

ड्राफ्ट गाइडलाइंस में फ्लोटिंग रेट लोन के लिए इंटरनल और एक्सटर्नल बेंचमार्क आधारित लेंडिंग फ्रेमवर्क और ऐसे बेंचमार्क का  स्प्रेड तय करने के लिए निर्देश शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कमर्शियल बैंक कुछ खास पहलुओं को भी अलग-अलग तरीके देखा गया, जिसमें एमसीएलआर और उसके कॉम्पोनेंट्स तय करना शामिल है। रेगुलेटरी एंटिटीज के लिए एक जैसा निर्देश जारी करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें फिक्स्ड रेट और फ्लोटिंग रेट दोनों  ब्याज दरें तय करने के लिए व्यापक सिद्धांतों पर आधारित फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। जो REs के कामकाज की प्रकृति, जटिलता और पैमाने पर निर्भर करेगा। 

MCLR से जुड़े नए नियम समझें 

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स के लिए आरबीआई ने एक नई पद्धति का प्रस्ताव रखा है। एमसीएलआर कि गणना बैंक के लिए पिछले 3 महीने की अवधि के दौरान घरेलू जमा और उधर की मार्जिनल कॉस्ट की मूविंग एवरेज के तौर पर की जाएगी। हर महीने फंड की मार्जिनल कॉस्ट की गणना नए जमा और उधर की मात्रा पर सलाना वेटेड एवरेज ब्याज लागत के तौर पर की जाएगी, जो सिस्टम से जनरेट होगा और स्वतंत्र रूप से इसे वेरीफाई किया जाएगा। इससे बैंकों द्वारा अपने सीमांत वित्त पोषण लागत का निर्धारण करने के लिए उपयोग किए जाने वाले डेटा मानकीकरण होगा। इन तीन मासिक आंकड़ों का इस्तेमाल सीमांत लागत घटक के लिए गतिशील औसत निकालने के लिए किया जाएगा।

PR877FA1979D8611D42FB971417F3930F8333

Continue reading on the app

बच्चे के कान ढकने के लिए पापा ने लगाया गजब दिमाग, डायपर से बना डाली कैप, देखते ही मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

बच्चे के कान ढकने के लिए पापा ने लगाया गजब दिमाग, डायपर से बना डाली कैप, देखते ही मां ने दिया ऐसा रिएक्शन

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में जीत के लिए टीम वर्क और अनुभव का महत्व: भारतीय उपकप्तान के राहुल का बयान

भारतीय क्रिकेटर ने श्रीलंका दौरे पर टीम की रणनीति, व्यक्तिगत तैयारी और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन पर बात की. उन्होंने स्पिन के खिलाफ खेलने, मैदान की समझ और टीम के रूप में प्रदर्शन करने के महत्व पर जोर दिया. #Cricket #TeamIndia #SriLankaTour #SportsNews #CricketUpdates Mon, 17 Aug 2026 17:13:12 +0530

  Videos
See all

महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह से अफरा-तफरी! 6 लाख श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसे हालात | Ujjain News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:46:58+00:00

Uttar Pradesh: Jaunpur में Karshool Nath Mahadev Mandir में कांवरियों पर की Helicopter से पुष्पवर्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:41:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers