ऑटोमोबाइल कंपनी किआ अपनी सेगमेंट वाहनों की बिक्री करती हैं। वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से Kia Seltos के दो नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस लेख हम आपको बताएंगे इस बार किआ की इन न्यू वेरिएंट्स की क्या खासियत है। किस कीमत पर नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं इसके खास फीचर्स।
Kia Seltos के नए वेरिएंट्स
किआ ने मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जा रही है सेल्टॉस के दो नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। निर्माता की तरफ से इन कारों में बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है।
क्या है खासियत
किआ सेल्टॉस को GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है। बता दें कि, इन वेरिएंट्स में Level 2+ ADAS को भी दिया गया है। GTX (O) में इसके 28 सेफ्टी फीचर ऑफर किए गए हैं। बल्कि सामान्य GTX में 21 सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इन फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज ऑनकमिंग, लेन चेंज साइड, इवेसिव स्टेयरिंग असिस्ट फंक्शन जैसे फीचर्स शामिल हुए है। वहीं, इसमें 12.3 इंच डिजिटल क्लस्टर, वन टच ऑटो विंडो, हेड्स अप डिस्प्ले, रियर डैशकैम, रेन सेंसिंग वाइपर को दिया गया हैं।
इसके अलावा, Kia Seltos X-Line (O) में GTX (O) जैसे तमाम फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल टोन इंटीरियर, 18 इंच अलॉय व्हील्स के साथ कुथ कॉस्मैटिक अपडेट किए गए हैं।
दमदार इंजन
बात करें इन दोनों वेरिएंट्स के इंजन की, तो 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं। असल में पेट्रोल इंजन से 160 हॉर्स पावर और डीजल इंजन से 116 हॉर्स पावर मिलती है। साथ ही इसके पेट्रोल इंजन को सात स्पीड डीसीटी और डीजल इंजन को छह स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है।
क्या कीमत है?
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इस एसयूवी की हर महीने औसत 10 हजार यूनिट्स की ब्रिकी होती हैं। ऐसे में जिन नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है उनकी एक्स शोरुम कीमत 21.57 लाख रुपये है।
Continue reading on the app
मई में वेनेज़ुएला में ड्यूटी के दौरान मारे गए एक भारतीय नाविक के परिवार ने आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने बाद जब उनका शव भारत पहुँचा, तो पोस्टमार्टम में पता चला कि उनके शरीर के सभी अंदरूनी अंग जिनमें दिमाग, लिवर और दिल शामिल हैं गायब थे। इस चौंकाने वाली बात के सामने आने के बाद, 'फेडरेशन ऑफ़ सीफ़ेयरर्स यूनियंस ऑफ़ इंडिया' (FSUI) ने वेनेज़ुएला के अधिकारियों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट या कोई अपडेट मिले बिना शव को भारत भेजने पर सवाल उठाए हैं।
यूनियन ने इस मामले की गहन जाँच की भी माँग की है। 33 साल के राकेश चौहान मुंबई में अपनी पत्नी, छह महीने के बेटे, पिता और भाई के साथ रहते थे। यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले का रहने वाला है। उन्होंने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी जॉइन की थी और वेनेज़ुएला में मरीन फिटर के तौर पर काम करते थे। 7 मई को उनके पिता रामदेव चौहान को उस कंपनी से फ़ोन आया जहाँ उनका बेटा काम करता था। उन्हें बताया गया कि 33 साल का राकेश जहाज़ पर गिर गया है और उसे चोटें आई हैं। अगले दिन परिवार को बताया गया कि उसकी हालत गंभीर है और उसके बचने की संभावना सिर्फ़ पाँच प्रतिशत है। उसी शाम कंपनी ने परिवार को राकेश की मौत की जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि चक्कर आने की वजह से वह गिर गया, उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई; ऐसा लगता है कि मौत हार्ट अटैक से हुई।
लेकिन उनके शरीर से कुछ अंगों के गायब होने से उनके परिवार वालों को शक हो रहा है। एक्स पर जारी एक लंबे बयान में FSUI ने मांग की है कि राकेश चौहान की पूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दी जाए और वेनेजुएला में उनके मामले को संभालने में हुई कई बेहद परेशान करने वाली गड़बड़ियों पर तुरंत सफाई दी जाए। गंभीर सवाल जिनके जवाब मिलने चाहिए: परिवार को बताए या उनकी मंज़ूरी लिए बिना उनके शरीर से ज़रूरी अंग क्यों निकाले गए? जब तक परिवार ने भारत में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग नहीं की और उसका इंतज़ाम नहीं किया, तब तक उन्हें अंधेरे में क्यों रखा गया? शव की रसीद में गड़बड़ी थी। उस पर 'रंजना चौरसिया' (उनकी पत्नी) के बजाय 'अंजना चौरसिया' के नाम से साइन किया गया था। नौकरी के एग्रीमेंट में जिस जहाज़ का नाम लिखा था, वह उस जहाज़ से मेल नहीं खाता जिस पर असल में उनकी तैनाती थी। इन गड़बड़ियों से गड़बड़झाले और मामले को दबाने की कोशिश का गंभीर शक पैदा होता है। क्या छिपाया जा रहा है? हम वेनेज़ुएला में भारतीय दूतावास से तुरंत दखल देने की अपील करते हैं।
Continue reading on the app