Responsive Scrollable Menu

Congress ने Amit Shah की माफी मांग पर कसा तंज, जयराम रमेश बोले नाकामियों से भटका रहे ध्यान

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विपक्षी पार्टी से ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर माफी की मांग किये जाने पर रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि शाह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि ‘‘अपनी और अपने साहब की भारी नाकामियों’’ से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शाह की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने 17 दिसंबर, 2024 को राज्यसभा में बी.आर. आंबेडकर का अपमान किया था और वे ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं जिसने जनवरी 2002 तक अपने संगठन के मुख्यालय पर तिरंगा फहराना जरूरी नहीं समझा। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक ऐसा आदमी, जिसने 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में डॉ. आंबेडकर का अपमान किया।

एक ऐसा आदमी, जो उस विचारधारा से आता है, जिसने जनवरी 2002 तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराना भी उचित नहीं समझा। एक ऐसा आदमी, जो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता के लिए सीधे जिम्मेदार है।’’ उन्होंने कहा,‘‘अब वही आदमी आज के असली मुद्दों और अपनी तथा अपने साहिब की भारी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस से माफी की मांग कर रहा है। ’’ शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की कि पार्टी लोगों और इस गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के बयान के जवाब में रमेश ने यह प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि जब ‘वंदे मातरम्’ का नारा लगाने पर लाठियां बरसाई गईं, तो कांग्रेस ने ही इस गीत के जरिए आजादी का बिगुल फूंका था। खेड़ा ने कहा, ‘‘उस समय, संघ से जुड़े लोग या तो दुम दबाकर भाग गए या फिर अपने ब्रिटिश आकाओं को खुश करने के लिए दुम हिलाने लगे थे।’’ कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर 10 दिसंबर, 2025 को राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर हुई बहस के दौरान रमेश के भाषण का क्लिप भी साझा किया है।

बहस में हिस्सा लेते हुए, रमेश ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इतिहास को गलत तरीके से पेश करने और देश के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Continue reading on the app

JPSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन

बॉलीवुड अभिनेत्री और अधिवक्ता कुनिका सदानंद रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से संवेदनशीलता से समाधान निकालने का आग्रह किया.

The post JPSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

13 चौके-छक्के… RCB ने बिना मौका दिए किया था बाहर, अब उसी ने 45 गेंदों में 82 रन ठोक मचाया गदर

Swastik Chikara: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 में स्वास्तिक चिकारा के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने सीजन के 5वें मैच में गोरखपुर लायंस के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. Sun, 16 Aug 2026 23:07:06 +0530

  Videos
See all

CJP Saurav Das On PM Modi: Saurav Das ने पीएम मोदी के दिमाग नक्सल वाले बयान पर सुनिए क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:07:21+00:00

Final Cut: दिल्ली में खौफनाक मर्डर | Varanasi Airport Firing | kamesh Rai | Kalyanpuri Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:03:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers