Responsive Scrollable Menu

यूपी मौसम अपडेट: मानसून सक्रिय, आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 शहरों में मेघगर्जन-वज्रपात-तेज हवा

दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में बारिश करते हुए बारिश का दौर शुरू हो गया है। 7-8 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं 40 शहरों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार (30 जून 2026) को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 से 30 जून तक सम्पूर्ण प्रदेश 54 प्रतिशत से कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 58 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। आमतौर पर अबतक 95.9 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 43.9 मिमी ही हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय है और मानसून के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल है। इसके असर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 जुलाई तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है । अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की भी संभावना है।

1 जुलाई को कहां-कहां होगी बारिश

  • अत्यधिक भारी बारिश: बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली।
  • भारी बारिश: बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और आसपास के क्षेत्र।
  • मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना): प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और लखीमपुर खीरी।
  • तेज हवाएं (झोंकेदार हवा): अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा और हाथरस। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से ।

Continue reading on the app

Vaibhav Suryavanshi को IND vs ENG T20 2026 की प्लेइंग 11 में मौका कैसे मिलेगा?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में Vaibhav Suryavanshi को टीम इंडिया की Playing 11 में शामिल करने पर चर्चा तेज़. क्या Sanju Samson या Abhishek Sharma को बाहर किया जाएगा? Sunil Gavaskar ने भी Suryavanshi को मौका देने की वकालत की. #INDvsENG2026 #VaibhavSuryavanshi #CricketNews

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 ऑक्शन में बिके विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर, किसे-कितने पैसे मिले?

DPL 2026 Auction Full List Of Sold Unsold Players:दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ. ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. तेजस्वी दहिया, हिम्मत सिंह जैसे प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हुई तो विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर भी बोली लगी. Wed, 1 Jul 2026 20:13:15 +0530

  Videos
See all

Raja Raghuvanshi Murder Case में नया बड़ा मोड़ , सेशन कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी सोनम को मिली जमानत #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:45:06+00:00

India Pakistan Talks: 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान बने कैसे'-ललित अंबरदार | India Pakistan | Politics News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:40:22+00:00

Sheikh hasina return to Bangladesh: घर वापसी पर शेख हसीना के साथ क्या होगा? | Tariq Rahman | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:40:15+00:00

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष Mahant Nritya Gopal Das अस्पताल के ICU में भर्ती, क्या हुआ सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers