Doctors Day 2026: डॉक्टरों को कहें दिल से धन्यवाद, जानें इस दिन का इतिहास और खास महत्व
Doctors Day 2026: हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन समर्पित डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने करने का मौका है, जो दिन-रात लोगों की जान बचाने और उन्हें बेहतर जिन्दगी देने की कोशिश में लगे रहते हैं। डॉक्टर केवल हमारी बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि मरीज और उसके परिवार की एकमात्र उम्मीद और मजबूत सहारा भी बनते हैं।
भारत में डॉक्टर दिवस का इतिहास
भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पहली बार 1991 में मनाया गया। यह दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. B.C. Roy) की स्मृति में मनाया जाता है। ये देश के महान डॉक्टर, विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ- साथ पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
उनका जन्म1 जुलाई 1882 में और 1962 की इसी तारीख को उमका निधन हुआ था। चिकित्सा और समाज सेवा में योगदान के लिए उन्हें 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज भी उनका जीवन सेवा, अनुशासन और मानवता की मिसाल माना जाता है।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस का महत्व
डॉक्टर दिवस केवल डॉक्टरों को सम्मान देने का दिन नहीं है, बल्कि यह लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने का भी दिन है। यह दिन हमें डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास, चिकित्सा देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व की याद दिलाता है।
चिकित्सा पेशे चुनौतियां
1.चिकित्सा क्षेत्र में बढती आधुनिकता से डॉक्टरों को थोड़ी सुविधा तो हुई लेकिन इसके साथ ही सामने कई नई चुनौतियां भी उनके सामने खड़ी हो गई हैं।
2.आज कई डॉक्टरों को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
3.लगातार आपातकालीन सेवाएं, लंबी ड्यूटी, मरीजों का दबाव और भावनात्मक जिम्मेदारियां डॉक्टरों के मानसिक तनाव को बढ़ा रही हैं।
4. AI, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी नई तकनीकों के साथ लगातार तालमेल रखना भी आधुनिक डॉक्टरों की जिम्मेदारी बढ़ा रहा है।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2026 के शुभकामना कोट्स
1.राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव को दिल से सलाम।
2.डॉक्टर सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं करते, बल्कि हर मरीज के मन में नई उम्मीद और जीने का हौसला भी जगाते हैं।
3.आपकी मेहनत, संवेदनशीलता और सेवा-भाव ने अनगिनत लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। इसके लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।
4.हर मरीज की मुस्कान के पीछे किसी डॉक्टर की अथक मेहनत और समर्पण छिपा होता है। हैप्पी डॉक्टर्स डे!
5.सफेद कोट पहनने वाला हर डॉक्टर हमारे समाज का असली हीरो है, जो हर दिन कई जिंदगियों को नई शुरुआत देता है।
6.आपकी करुणा, ज्ञान और अनुभव लाखों लोगों के लिए उम्मीद की रोशनी हैं। आपके इस योगदान को हमारा नमन।
7.स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले हर डॉक्टर को दिल से धन्यवाद। आपका समर्पण समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाता है।
8.आपकी निस्वार्थ सेवा और अथक प्रयास मानवता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
9.ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ, सुरक्षित और सफल रखें, ताकि आप इसी तरह लोगों के जीवन में खुशियां और उम्मीदें बांटते रहें।
10 डॉक्टर होना सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपके समर्पण और योगदान को हमारा सादर प्रणाम।
यह भी पढ़े: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता! जानिए किस कंपनी ने घटाए हैं दाम
Muskan Soni: कौन हैं डॉ. मुस्कान सोनी? डेंटिस्ट ने केतन की हत्या का उड़ाया मजाक, अब 5 साल के लिए हुई सस्पेंड
Who is Muskan Soni: मध्य प्रदेश की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाया था। केतन की कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया गोयल ने हत्या कर दी थी। विवादित वीडियो सामने आने के बाद सोनी की ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) की मेंबरशिप पांच साल के लिए सस्पेंड कर दी गई है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol