Lungs Cancer: एयर प्यूरीफायर घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें फेफड़ों के कैंसर से पूरी तरह बचाने वाला उपाय नहीं माना जा सकता. एक्सपर्ट डॉक्टर मनदीप सिंह का कहना है कि एयर प्यूरीफायर हवा को साफ कर सकता है.
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर लगाया गया 3 साल का प्रतिबंध वापस ले लिया। इसके साथ ही अब श्रीसंत के लिए केरल क्रिकेट लीग में अपनी भूमिका जारी रखने का रास्ता साफ हो गया।
यह फैसला 1 जुलाई को आयोजित केरल क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि श्रीसंत ने अपने विवादित बयानों को लेकर बिना शर्त माफी मांगी थी। उनकी इसी माफी पर विचार करने के बाद बैन हटाने का निर्णय लिया गया।
श्रीसंत पर लगा बैन हटा दरअसल, श्रीसंत ने पहले सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कुछ बयान दिए थे। केसीए का आरोप था कि इन कमेंट से संघ की छवि को नुकसान पहुंचा और उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसी वजह से उन पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
श्रीसंत ने केसीए से बिना शर्त माफी मांगी श्रीसंत ने इस कार्रवाई को तिरुवनंतपुरम मुंसिफ कोर्ट में चुनौती भी दी थी। हालांकि अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन को बिना शर्त माफी का पत्र भेजा और अपने बयानों पर खेद जताया।
केरल क्रिकेट लीग में को-ओनर का रोल निभा सकेंगे केसीए ने अपने फैसले में यह भी साफ किया है कि भविष्य में अगर श्रीसंत की ओर से दोबारा इस तरह का कोई व्यवहार सामने आता है तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध हटने के बाद 43 साल के श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। पिछले सीजन से पहले लगे प्रतिबंध के कारण उनकी भूमिका पर अनिश्चितता बनी हुई थी।
श्रीसंत का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। उन्होंने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 87 विकेट हासिल किए, जिसमें 3 बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5/40 और मैच में 8/99 रहा। वनडे में उनके नाम 75 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 7 विकेट लिए।
श्रीसंत ने 74 फर्स्ट क्लास मैच में 213 विकेट, 92 लिस्ट-ए मुकाबलों में 124 और 65 टी20 में 54 विकेट अपने नाम किए। केसीए का यह फैसला उनके क्रिकेट प्रशासन और लीग से जुड़े भविष्य के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।