बिहार के कैमूर जिले में बेटे ने की पिता की हत्या, मामूली विवाद में मर्डर
बिहार के कैमूर जिले में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीट कर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी है। बड़ी हैरानी की बात यह भी है कि महज बकरी को बांधने की बात से शुरू हुआ विवाद मर्डर तक जा पहुंचा।
Ganesh Ji Puja Tips: बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित... आज इन 5 उपायों से करें पूजा, बरसेगी बप्पा की कृपा
Ganesh Ji Puja Tips: सनातन मान्यताओं में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देव को समर्पित होते हैं. जैसे कि सोमवार शिव जी को और मंगलवार हनुमान जी को. उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. बप्पा प्रथम पुज्य देव भी माने जाते हैं. किसी भी मांगलिक कार्य या नया काम शुरू करने से पहले हमेशा गणपति बप्पा का पूजन होता है. अगर बात करें बुधवार की तो यह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित दिन जाना जाता है. जीवन के सभी संकटों को दूर करके सुख-सौभाग्य बरसाने वाले गणपति को प्रसन्न करने के लिए आपको बुधवार के दिन उनकी पूजा में कौन से उपाय करने चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
कौन हैं भगवान गणेश?
हाथी जैसे स्वरूप में दिखने वाले यह देवता हिंदू धर्म में सुख, विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं. गणपति यानी सभी गणों के स्वामी. कैलाश पर्वत पर मौजूद सभी गणों के यही स्वामी है. ये महादेव और माता पार्वती के पुत्र हैं. इनका जन्म माता पार्वती ने अपने मैल से किया था. उनका सिर हाथी का है जबकि शरीर मनुष्य के जैसा. गणेश जी का एक दांत भी टूटा हुआ है. इसलिए, उन्हें एकदंत भी कहा जाता है. मूषक इनका वाहन होता है. ज्ञान, कला और विज्ञान में बुद्धि वृद्धि के लिए आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, उनकी दो पत्नियां ऋद्धि और सिद्धि हैं. वहीं, उनके पुत्र शुभ-लाभ हैं. बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा जरूर करनी चाहिए.
बुधवार को करें ये उपाय
1.दूर्वा अर्पित करें
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें दुर्वा की घास भी चढ़ाई जाती है. सनातन परंपरा में इस घास को पवित्र माना जाता है. इसलिए, बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनकी सबसे प्रिय चीज दुर्वा जरूर अर्पित करें. इसके पीछे पौराणिक कथा है. कहा जाता है कि एकबार भगवान गणेश जी ने अनलासुर नाम के राक्षस को निगल लिया था. इसके बाद उनके पेट में बहुत जलन हुई थी. इस जलन को कम करने के लिए ऋषियों नें गणेश जी को दुर्वा घास की गांठें खिलाई थी. इसके बाद उनके पेट की जलन शांत हो गई. तब से अब तक यह परंपरा चली आ रही है और दुर्वा चढ़ाई जा रही है.
2.सिंदूर से भाग्य संवारे
हनुमान जी की तरह भगवान गणेश को भी सिंदूर अतिप्रिय होता है. ऐसा माना जाता है कि चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उन्हें चढ़ाने से गणपति बप्पा शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. बुधवार को इस उपाय को करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ये सौभाग्य को भी बढ़ाता है.
3.मोदक का भोग
भगवान गणेश को मोदक कितने पसंद है, यह बात को हर कोई जानता है. हिंदू मान्यता है कि किसी भी देवता की पूजा में उन्हें अगर उनकी प्रिय भोग चढ़ाया जाए तो वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. ऐसे में बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें मोदक का भोग लगाएं. आप उन्हें मोतीचूर के लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं.
4.शमी के पत्ते चढ़ाएं
हिंदू मान्यता के अनुसार, गणपति जी की पूजा में कभी भी उन्हें तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए. उन्हें सिर्फ शमी के पत्ते ही चढ़ाएं जाते हैं. मान्यता है कि शमी के पत्र अर्पित करने से गणपति बप्पा शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और साधक की बड़ी से बड़ी बाधा, संकट और शोक को दूर कर देते हैं.
5.श्वेतार्क गणपति की करें पूजा
गणेश जी के कई स्वरूपों की पूजा होती है. यदि किसी के पास गणपति बप्पा की मूर्ति या चित्र नहीं है तो श्वेतार्क गणपति की पूजा कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए गाय के गोबर से गणेश जी को निर्मित करें और उसके ऊपर सुपाड़ी रखें. मगर इन सभी में श्वेतार्क गणपति की पूजा अत्यंत ही शुभ और फलदायी मानी जाती है. अगर संभव हो तो बुधवार के दिन आक के पौधे की जड़ से बनाई जाने वाली श्वेतार्क गणपति की प्रतिमा की पूजा कर सकते हैं.

Hindustan
News Nation