Ketan Murder Case: चेतन चौधरी के साथ सीन रिक्रिएट करने लोहागढ़ पहुंची पुणे पुलिस, 3 घंटे तक बारीकी से की जांच
Ketan Murder Case: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में बुधवार को एक अहम कड़ी जुड़ गई. मामले के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी को कड़ी सुरक्षा के बीच लोहगढ़ किले पर ले जाया गया था. यहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इसके बाद पूरी टीम चेतन के साथ जेल लौट आई.
घटना वाले दिन की तरह चेतन के साथ पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया
इस दौरान जांच टीम ने वारदात के हर चरण को दोबारा समझने की कोशिश की और यह परखा कि घटना को किस तरह अंजाम दिया गया था. जांच के दौरान पुलिस अपने साथ एक डमी पुतला भी लेकर पहुंची. पुलिस ने चेतन से घटनास्थल पर वही पूरा घटनाक्रम दोहराने को कहा, जैसा उसने पूछताछ में बताया था.
चेतन को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पुलिस लोहागढ़ लेकर पहुंची
— News Nation (@NewsNationTV) July 1, 2026
#KetanMurderCase #Siyagoyal pic.twitter.com/vOQjj7lxLf
केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: केतन और सिया के मिले थे कितने गुण? कुंडली आई सामने; ज्योतिषियों ने की थी ये भविष्यवाणी
वारदात के दौरान पीड़ित को किस जगह खड़ा किया गया, किस दिशा में धक्का दिया गया और वह किस स्थान से नीचे गिरा, इन सभी पहलुओं को डमी पुतले की मदद से दोबारा जांचा गया. पुलिस ने डमी को उसी स्थान से नीचे फेंककर यह समझने की कोशिश की कि घटना के समय परिस्थितियां कैसी रही होंगी.
चेतन का गेट एनालिसिस करेगी पुलिस
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस भी किया. जांच अधिकारियों ने यह देखा कि चेतन की चलने की शैली, शरीर की गतिविधियां और घटनास्थल पर उसकी मूवमेंट उन तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों से मेल खाती हैं या नहीं, जो अब तक जांच में सामने आए हैं.
केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: केतन को इन वजहों से सिया के अफेयर का हुआ शक, कई बार पिता से की शिकायत, हर बार करवाया एडजस्ट
छोटे-बड़े पहलू का बारीकी से निरीक्षण
करीब तीन घंटे तक चली इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने किले के अलग-अलग हिस्सों में चेतन को ले जाकर उससे घटनाक्रम दोहरवाया. जांच टीम ने मौके पर मौजूद हर छोटे-बड़े पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सभी गतिविधियों को डॉक्युमेंटेड किया.
पुणे ग्रामीण के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Addl. SP) शुभम कुमार का कहना है कि हम चेतन चौधरी को घटना वाली जगह पर सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले गए थे. उसने हमें उस दिन हुई घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार ढंग से बताया. जांच चल रही है. केतन के वजन के हिसाब से डमी को तैयार किया गया था.
केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pune Murder: पहले केतन को धक्का देकर मारा फिर मासूम बनकर शेयर की इमोशनल स्टोरी, पुणे की सिया ने बहाए ‘मगरमच्छ के आंसू
केतन और सिया की कुंडलियों का मिलान
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि शादी तय होने से पहले केतन और सिया की कुंडलियों का मिलान किया गया था. ज्योतिषियों का कहना है कि केतन का देव गुण है तो वहीं सिया का मनुष्य गुण है, जिस वजह से दोनों के बीच अच्छा तालमाल रहेगा. दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे.
केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है Gait Analysis? जिसकी मदद से चेतन के मर्डर में शामिल होने की पुष्टि करेगी पुलिस
सिया ने खाई में धक्का देने की प्रैक्टिस की
इधर, मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि सिया और उसके साथी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले तीन बार कोशिश की. दोनों ने पुणे में अपने घर के पास एक अज्ञात जगह पर केतन को खाई में धक्का देने की प्रैक्टिस की थी. अब पुलिस उस जगह की जांच करेगी. सिया और चेतन फिलहाल वडगांव मावल पुलिस की हिरासत में हैं. दोनों से पूछताछ हो रही है. सूत्रों की मानें तो चेतन बेचैन है और पूछताछ के दौरान वह कई बार रो पड़ा था. वहीं, सिया शांत हैं लेकिन जांच में सहयोग नहीं कर रही है.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 आई सामने, संजू सैमसन बाहर, रवि बिश्नोई को मिला मौका, जानिए कौन हैं आकाश चोपड़ा के ग्यारह
Team India playing 11 : इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पहला टी20 मैच आज खेला जाने वाला है. इंग्लैंड के रिवरसाइड ग्राउंड पर इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. आज के मुकाबले की शुरुआत इंडिया में रात 10 बजे से होने वाली है. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी. क्या भारत की इलेवन में वैभव सूयर्वशी को मौका मिलेगा. ये सवाल लगातार बना हुआ है. अब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 सामने आई है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनी है. उन्होंने अपने इलेवन से संजू सैमसन को बाहर कर दिया है. उनके अलावा टीम से सूर्यांश शेडगे को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.
Are You Ready For Sooryavanshi's Blockbuster Debut? #Aakashvani #ENGvsIND #Cricket pic.twitter.com/2uxfxWsQYi
— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 30, 2026
कैसी होगी श्रेयस अय्यर की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी प्लेइंग-11 कैसे चुनेंगे. वो किन-किन खिलाड़ियों को मौका देंगे. ये लगभग उन्होंने साफ कर दिया है. अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, वो सीनियर और उन खिलाड़ियों पर भरोसा जताने वाले हैं, जिन्होंने टीम के लिए लगातार और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के पक्ष में अभी तो श्रेयस अय्यर नहीं हैं.
???? SHREYAS IYER SHUTS DOWN VAIBHAV HYPE - I DON'T SEE IT ????
— Sam (@cricsam02) June 30, 2026
????️: When asked about hype surrounding Vaibhav Suryavanshi, Iyer responded - I'm not seeing any hype like that. I don't use Instagram, I don't follow social media, & I don't watch all that news.pic.twitter.com/ZstaWHEV6E
कौन होंगे टीम इंडिया के टॉप 3
श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर टॉप 3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. अभिषेर और ईशान टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं ईशान किशन नंबर तीन पर खेल सकते हैं.
इन के हाथों में होगा मिडिल ऑर्डर का दारोमदार
भारत ने लिए मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान ईशान किशन संभालते हुए नजर आएंगे. नंबर 4 पर टीम के लिए श्रेयस अय्यर नजर आएंगे. वहीं नंबर 5 पर तिलक वर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे.
Intensity on point ahead of a new challenge ????
— BCCI (@BCCI) June 30, 2026
All set for the #ENGvIND T20Is ????#TeamIndia pic.twitter.com/Vm8e0S2XrM
दुबे और अक्षर निभाएंगे फिनिशर की भूमिका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फिनिशर की भूमिका शिवम दुबे निभाते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं उनका साथ अक्षर पटेल देते हुए नजर आएंगे. ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए नंबर 6 और नंबर 7 पर खेलते हुए नजर आएंगे.
गेंदबाजी का इन के हाथों में होगा जिम्मा
टीम इंडिया के लिए बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं. इन तीनों के हाथों में तेज गेंदबाजी की जिम्मा होगा. वहीं स्पिनर की भूमिका रवि बिश्नोई निभा सकते हैं. वो अक्षर पटेल के साथ स्पिन का जाल बिछाते नजर आ सकते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.
ये भी पढ़ें : 'वो अपने लिए खेलता है, टीम के लिए नहीं...' इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज का बयान, भारत के इस खिलाड़ी को बताया सेल्फिश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















