'वो अपने लिए खेलता है, टीम के लिए नहीं...' इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज का बयान, भारत के इस खिलाड़ी को बताया सेल्फिश
IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला आज यानी 1 जुलाई (बुधवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत इंग्लैंड के समय के अनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 9.30 बजे होगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के फैंस को धमाकेदार एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है.
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. उससे पहले भारत के दिग्गज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक वर्मा को लेकर अपने यूट्य्ब चैनल पर बड़ा बयान दिया है. श्रीकांत ने तिलक को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में उनकी बल्लेबाजी को लेकर सेल्फिश कहा है. उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले ये बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंन क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Game on! ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 1, 2026
Will #TeamIndia start the 5-match T20I series with a win at Durham? ????#ENGvIND ???? 1st T20I | WED, 1st JULY, ???? ???????? on JioHotstar pic.twitter.com/2SlcELq2X9
श्रीकांत ने तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बयान
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, 'आप उस तरह से नहीं खेल सकते जैसे भारत ने मिडिल ओवर्स में खेला, खासकर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने खेला. इन सभी का स्ट्राइक रेट बेहद खराब था. आपको बीच के ओवरों में थोड़ी देर पारी को संभालना होता है और फिर आक्रामक शॉट खेलने होते हैं. अगर आप मिडिल ओवर्स में ही फेल हो जाएंगे तो मैच वहीं खत्म हो जाएगा'.
श्रीकांत ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'तिलक वर्मा सिर्फ अपने लिए खेल रहे थे और सिंगल-डबल लेकर रन चुरा रहे थे. उन्होंने मैच को आखिरी तक ले जाने और खुद हीरो बनने की कोशिश की. उन्होंने सोचा कि वह अंत में मैच जिताएंगे और अपनी जर्सी उठाकर जश्न मनाएंगे. ऐसे टारगेट को एक ओवर पहले ही चेज कर लेना चाहिए न कि मैच को आखिरी गेंद तक खींचना चाहिए'.
K Srikkanth on Tilak Varma :-
— Indian Cricket ???? (@navshar54008403) June 30, 2026
-Tilak Varma was just playing for himself by sneaking in ones and twos. He tried to take it to the end and become the hero. He thought of winning it in the end and celebrating by lifting his jersey. These targets have to be chased down with an over… pic.twitter.com/nWYIXXfAFL
आपको बता दें कि, तिलक वर्मा को हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं के द्वारा टीम इंडिया का टी20 उपकप्तान बनाया गया है. वो आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान उतरे और टीम इंडिया के लिए फ्लोप साबित हुए. तिलक वर्मा ने इस सीरीज के 2 मैचों की 2 पारियों में सिर्फ 74 रन बनाए. वो 37.00 की औसत और 1105 की स्ट्राइक रेट के साथ खेले. उनके बल्ले से इस सीरीज में 6 चौके और सिर्फ 1 छक्का आया.
तिलक वर्मा का ये प्रदर्शन काफी निराशाजनक था, जब उनकी टीम को उनके बल्ले से रनों की और टीम को जीत दिलाने की जरूरत थी. तब तिलक वर्मा चल नहीं पाए और बेहद खराब प्रदर्शन किया. ऐसे में श्रीकांत ने उन पर सेल्फिश होने का बयान दिया है. अब तिलक वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में बतौर उपकप्तान कैसा खेलते हैं. ये देखना दिलचस्प होगा.
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड
इंडिया टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.
ये भी पढ़ें : 'अकेले वो ही रन बनाकर नहीं आया...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
जलवायु कार्रवाई के केंद्र में स्वास्थ्य को रखने से व्यावहारिक कदम उठाना आसान: सौम्या स्वामीनाथन
जलवायु कार्रवाई के केंद्र में स्वास्थ्य को रखने से व्यावहारिक कदम उठाना आसान: सौम्या स्वामीनाथन



News Nation

















.jpg)


