Car Price Hike: आपकी ड्रीम कार अब जेब पर पड़ेगी भारी, इन ऑटो ब्रांड्स ने बढ़ा दिए 3% तक दाम, नई कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
Car Price Hike: 1 जुलाई से कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल पर 1.5% से 3% तक है। कंपनियों के अनुसार अलग-अलग गाड़ियों की कीमतों में अलग असर पड़ेगा। इससे कार खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो गया है।सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को सता रहा था ये डर, इस डायरेक्टर ने सालों बाद सुनाया मुश्किल दौर का किस्सा
Salman Khan Aishwarya Rai Breakup: बॉलीवुड में जब भी चर्चित प्रेम कहानियों का जिक्र होता है तो उसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम जरूर लिया जाता है. दोनों की लव स्टोरी ने एक समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान करीब आए सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन साल 2002 के आसपास दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं. हालांकि, उनके ब्रेकअप को लेकर कभी भी दोनों सितारों की ओर से डिटेल में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.
ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपने-अपने करियर पर फोकस किया और फिर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. लेकिन इस रिश्ते से जुड़े कई किस्से समय-समय पर सामने आते रहे हैं. इसी कड़ी में साल 2025 में ऐश्वर्या राय के मॉडलिंग के दिनों में उनके साथ काम कर चुके मशहूर एड फिल्म निर्माता प्रहलाद कक्कड़ ने उस दौर को याद करते हुए कई अहम बातें साझा की थीं.
ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री पर से उठ गया था ऐश्वर्या का भरोसा
फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान प्रहलाद कक्कड़ ने दावा किया कि सलमान खान से रिश्ता खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय मानसिक रूप से काफी परेशान थीं. उनके मुताबिक, ऐश्वर्या को सबसे ज्यादा इस बात का डर सता रहा था कि बॉलीवुड में लगभग हर कोई सलमान खान का साथ देगा और उन्हें अकेला छोड़ दिया जाएगा.
प्रहलाद कक्कड़ ने कहा कि उस मुश्किल समय में उन्होंने ऐश्वर्या को समझाने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि वो लगातार ऐश्वर्या से कहते थे कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि इंडस्ट्री किसका साथ दे रही है. लेकिन ऐश्वर्या बार-बार इसी बात का जिक्र करती थीं कि उन्हें महसूस हो रहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं हो रहा.
'सलमान खान का स्वभाव काफी गुस्सैल था'
उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को इस बात का गहरा दुख था कि उन्हें लगा जैसे बॉलीवुड ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है. उनके मुताबिक, उस समय ऐश्वर्या को ऐसा महसूस हुआ था कि उनके साथ धोखा हुआ है. हालांकि, बाद में उन्हें ये एहसास हुआ कि उस रिश्ते का खत्म होना उनके लिए राहत लेकर आया क्योंकि सलमान खान का स्वभाव काफी गुस्सैल था.
'सच ऐश्वर्या के साथ था, लेकिन इंडस्ट्री ने नहीं दिया साथ'
प्रहलाद कक्कड़ ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि ऐश्वर्या अपने ब्रेकअप से उतनी परेशान नहीं थीं, जितनी इस बात से कि इंडस्ट्री के अधिकतर लोग सलमान खान के पक्ष में नजर आ रहे थे. उन्होंने दावा किया कि अगर दोनों के साथ बराबरी का व्यवहार होता या फिर गलती दोनों की मानी जाती तो बात अलग होती, लेकिन उन्हें लगा कि पूरा माहौल एकतरफा था. प्रहलाद के मुताबिक, इसी वजह से ऐश्वर्या का बॉलीवुड पर से भरोसा काफी हद तक उठ गया था. उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ निष्पक्षता नहीं बरती गई और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश भी नहीं की गई.
निजी जिंदगी पर कभी खुलकर बात नहीं करती थीं ऐश्वर्या
प्रहलाद कक्कड़ ने ये भी साफ किया कि ऐश्वर्या राय ने कभी भी उनसे अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत नहीं की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्ते में चल रही परेशानियों की जानकारी किसी बातचीत से नहीं, बल्कि अपने अनुभवों से मिली थी. प्रहलाद ने बताया कि वो और ऐश्वर्या एक ही बिल्डिंग में रहते थे. उनके अनुसार, उन्होंने कई बार ऐसी घटनाएं देखीं, जिनसे उन्हें अंदाजा हो गया था कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. उन्होंने दावा किया कि सलमान खान कई बार बिल्डिंग के लॉबी एरिया में आकर हंगामा करते थे और दीवार पर सिर मारते थे. इसी वजह से उन्हें लगने लगा था कि दोनों का रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म होने से काफी पहले ही टूट चुका था.
साल 2002 में खत्म हुआ था रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता साल 2002 में खत्म हो गया था. ब्रेकअप के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया. दोनों ने अपने-अपने करियर में आगे बढ़ने का फैसला किया और निजी जिंदगी को भी नई दिशा दी.
ये भी पढ़ें: बाइसेक्सुअल हैं Akanksha Chamola? 'लॉक अप 2' में खुला गौरव खन्ना की पत्नी का बड़ा राज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation