डकैत जगन गुर्जर का धौलपुर में आज होगा अंतिम संस्कार:कल अजमेर में परिजनों-प्रशासन के बीच बनी थी सहमति, परिवार को मिलेगी सुरक्षा
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का आज (बुधवार) धौलपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जगन के पैतृक गांव डांग के भवुतीपुरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। सुबह से 6 बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। इसके बाद परिवार वाले बॉडी लेकर अजमेर से धौलपुर के लिए रवाना हो गए थे। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। जगन की हत्या के की सूचना मिलने के बाद जगन गुर्जर के परिजन अजमेर पहुंच गए थे। डकैत जगन गुर्जर के बेटे आसाराम सहित परिवार और समाज के लोग 30 जून (मंगलवार) की सुबह 7 बजे से अजमेर में जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे रहे थे। मंगलवार देर शाम 7 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जगन गुर्जर का शव लिया। ---- यह खबर भी पढ़िए… डकैत जगन गुर्जर के परिजनों का धरना खत्म, सहमति बनी:परिवार को मिलेगी सुरक्षा, बेटे के साथ रहेगा गार्ड; भाई पप्पू गुर्जर दूसरी जेल में होगा शिफ्ट डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में परिवार वालों का अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर चल रहा धरना 12 घंटे बाद खत्म हो गया। प्रशासन की ओर से जगन के परिजनों की मांगों पर सहमति जताई है। इसमें जगन के परिवार को सुरक्षा देने समेत 5 मांगें शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
'कोर्ट' डायरेक्टर चैतन्य ताम्हाणे अब पढ़ेंगे आपका दिमाग, मुंबई में करेंगे अपना पहला 'माइंडरीडिंग' शो
फिल्मों के जरिए समाज और इंसानी मन की परतें खोलने वाले एक चर्चित निर्देशक चैतन्य ताम्हाणे अब कुछ नया ला रहे हैं. अब वह पर्दे से बाहर दर्शकों के सामने एक बिल्कुल अलग किरदार में उतरने जा रहे हैं. इस बार न कोई कैमरा होगा, न बड़ा सेट और न ही फिल्मी कहानी, बल्कि आमने-सामने बैठे लोगों के बीच ऐसा अनुभव होगा, जो सोच, भरोसे और भ्रम की सीमाओं को परखेगा. उनकी यह नई शुरुआत पहले से ही चर्चा का विषय बन गई है. क्या है उनका नया प्लान चलिए बताते हैं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18