सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है. हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भगवान विष्णु की पूजा और उपासना के लिए समर्पित होती हैं. इन्हीं में से एक है योगिनी एकादशी इस साल योगिनी एकादशी का व्रत दो दिनों तक रखा जाएगा. आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और इस व्रत का धार्मिक महत्व.
Vaibhav Suryavanshi debut: IPL 2026 में 776 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में शामिल होना क्रिकेट जगत के लिए सबसे बड़ी खबर रही है. फैंस बेसब्री से उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के ठीक पहले आई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या वैभव सूर्यवंशी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इसी मैच से करेंगे.
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने एक बार फिर अपनी अहमियत साबित कर दी। हालैंड के निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने राउंड ऑफ-32 मुकाबले में आइवरी कोस्ट (कोट डी आइवरी) को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में जगह बना ली। इस जीत के साथ नॉर्वे ने 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचने का कारनामा किया। अब 5 जुलाई को उसका मुकाबला 5 बार की चैंपियन ब्राजील से होगा।
मैच की शुरुआत आइवरी कोस्ट ने शानदार अंदाज में की। टीम ने दोनों विंग से लगातार हमले किए और शुरुआती मिनटों में नॉर्वे की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाए रखा। घिसलेन कोनान का शॉट साइड नेटिंग में लगा, जबकि यान डियोमांडे के शानदार क्रॉस पर निकोलस पेपे गोल करने का सुनहरा मौका गंवा बैठे। हालांकि नॉर्वे ने शुरुआती दबाव को झेलते हुए खुद को संभाल लिया।
Norway push through to the next round! ⏭️#FIFAWorldCup
इसके बाद नॉर्वे ने पहला बड़ा मौका गोल में बदल दिया। युवा विंगर एंटोनियो नुसा ने बाएं छोर से शानदार मूव बनाया, अंदर की ओर कट करते हुए बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट के दूर वाले कोने में पहुंचा दिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका पहला गोल था और नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली।
पहले हाफ में हालैंड ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। लेकिन ब्रेक से ठीक पहले उनके पास बढ़त दोगुनी करने का मौका आया। अलेक्जेंडर सॉरलोथ के पास पर हालैंड गोल करने ही वाले थे, तभी इब्राहिम सांगारे ने शानदार ब्लॉक लगाकर टीम को बचा लिया। पहले हाफ तक नॉर्वे 1-0 से आगे रहा।
???????? Norway have qualified for the Round of 16!#FIFAWorldCup
दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट ने वापसी की। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए अमाद डियालो ने पहले गोललाइन पर टीम को बचाया और फिर निकोलस पेपे के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दो डिफेंडरों को छकाकर जोरदार शॉट से शानदार गोल दाग दिया। यह गोल टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गोलों में गिना जा रहा।
Well done, Norway! ???????? Congratulations on the victory!
हालांकि नॉर्वे ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया। पैट्रिक बर्ग ने बॉक्स के अंदर शानदार लो-क्रॉस दिया, जिस पर एर्लिंग हालैंड ने बेहद करीबी दूरी से गेंद को गोल में पहुंचा दिया। यह हालैंड का टूर्नामेंट में पांचवां गोल रहा और यही मैच का निर्णायक पल साबित हुआ।
मैच के अंतिम पलों में अमाद डियालो ने फ्री-किक से बराबरी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन नॉर्वे के गोलकीपर नायलैंड ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त कायम रखी। अंतिम सीटी बजते ही नॉर्वे के खिलाड़ियों और फैंस में जश्न शुरू हो गया। अब टीम की नजरें ब्राजील के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले पर होंगी।