पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दो दिन पहले पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा में किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए तालिबान ने एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसके ड्रोन विमानों ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर आतंकी संगठन ISIS-K के ठिकानों पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इस ताजा जवाबी कार्रवाई की पुष्टि अफगानिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल 'टोलो न्यूज' ने भी की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।
खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में ड्रोनों से सटीक हमला, मलबे में तब्दील हुआ स्कूल
तालिबान के सैन्य सूत्रों के मुताबिक, यह जवाबी एयरस्ट्राइक मुख्य रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में की गई है। तालिबान के ड्रोनों ने उन ठिकानों को सीधे हिट किया जहां ISIS-K के आतंकी छिपे हुए थे और अफगानिस्तान में हमलों की साजिश रच रहे थे। इस गोलाबारी के दौरान खैबर पख्तूनख्वा के सरान इलाके में स्थित एक स्कूल पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
तालिबान का दावा है कि आतंकी इस स्कूल को अपना गुप्त ठिकाना बनाकर रह रहे थे। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है, जबकि तालिबान ने साफ किया है कि इसमें किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पाकिस्तानी बमबारी में मारे गए थे 28 बेकसूर लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दरअसल, यह पूरी कार्रवाई दो दिन पहले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमलों का नतीजा है। संयुक्त राष्ट्र (UNAMA) की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की उस एकतरफा सैन्य कार्रवाई में कम से कम 28 बेकसूर लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे।
दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मरने वाले नागरिकों की कुल संख्या 38 बताई थी, जिनमें बड़ी संख्या में बेकसूर महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। तालिबान ने इस ड्रोन स्ट्राइक को उसी पाकिस्तानी हमले का सीधा और करारा जवाब माना है।
भारत ने की पाकिस्तानी हमलों की कड़क निंदा, कहा= दूसरों की सीमा में घुसना संप्रभुता का उल्लंघन
इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय विवाद पर भारत सरकार की ओर से भी कड़ी और कड़क प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अफगानिस्तान की धरती पर हुए पाकिस्तानी हमलों की साफ शब्दों में निंदा की है। भारत का कहना है कि किसी दूसरे देश की सीमा में घुसकर इस तरह हमला करना उसकी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है, जिससे पूरे दक्षिण एशियाई इलाके की शांति खतरे में पड़ती है।
भारत ने अपने बयान में सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू और राजनीतिक नाकामियों से अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए अक्सर पड़ोसियों पर ऐसे गैर-जिम्मेदाराना हमले करता रहता है।
'आतंकवाद पाकिस्तान की खुद की पैदा की हुई समस्या'- तालिबान का पटवार
इस सैन्य टकराव के बीच पाकिस्तान हमेशा की तरह यह आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार अपने यहाँ आतंकियों को पनाह दे रही है। इस पर पलटवार करते हुए तालिबान ने दोटूक कहा है कि आतंकवाद पूरी तरह से पाकिस्तान की खुद की पैदा की हुई और उसकी अपनी अंदरूनी समस्या है, जिसका दोष वह दूसरों पर मढ़ने की कोशिश न करे।
फिलहाल इस ताजा एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बॉर्डर पर सेनाएं पूरी तरह आमने-सामने आ चुकी हैं और पूरे इलाके में हालात अत्यधिक तनावपूर्ण बने हुए हैं।
FIFA World Cup 2026, France crush Sweden : किलियन एमबापे की फ्रांस ने स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में 3-0 से रौंद कर बाहर कर दिया. कप्तान ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए और नॉक आउट में मेसी के किए गोल के करीब पहुंच गए. फ्रांस के लिए किलियन एमबापे के नाम सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड है. Wed, 1 Jul 2026 06:41:56 +0530